featured यूपी

ललितपुर: छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने गर्म चाकू से महिला की आंख जलाई

882592 laliitpur woman ललितपुर: छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने गर्म चाकू से महिला की आंख जलाई

ललितपुर: एक महिला को छेड़खानी का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि दबंगो ने उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। दबंगों ने महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और उसके बाद जब उनके मन को शांति नहीं मिली तो उन्होंने महिला की आंखों की भौहों को गर्म चाकू से जला दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए दोनों आरोपी हिमांशु और गंगाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, धमना गांव की रहने वाली महिला बीते सोमवार की रात करीब 8 बजे अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही हिमांशु और गंगाराम ने छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध करते हुए चप्पल मार दी। महिला की हरकत से बौखलाए दोनो आरोप महिला को खींचते हुए पास में ही बने एक स्कूल के पास ले गए।

दोनों ने वहां महिला के साथ जमकर मारपीट की और बाद में लाइटर से चाकू गर्म करके महिला की आंखों और उसकी भौहों को जला दिया। दोनों आरोपी महिला को वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित महिला रात भर स्कूल में ही बेहोशी की हालत में पड़ी रही। इधर परिजन महिला को खोजते हुए सुबह स्कूल पहुंचे तो वहां महिला बेहोश मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

वहीं गिरफ्तार हुए आरोपियों का कहना है पीड़ित महिला के साथ उसके पति ने बर्बरता की और पुरानी रंजिश के चलते उसपर झूठा आरोप लगया गया है।

Related posts

प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा, किसान कानूनों को बताया राक्षसी

sushil kumar

एलएसी पर भारत चीन विवाद के बीच 240 करोड़ का पैकेज

Rajesh Vidhyarthi

सीएम योगी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से किया संवाद, दिया अहम मंत्र

Shailendra Singh