Breaking News featured देश

अमित शाह को भगवान ‘राम’ बताने पर यूजर्स ने लगाई मनोज तिवारी की लताड़, कांग्रेस बोली- गोडसे के बाद इनके भी बनेंगे मंदिर?

manoj tiwari अमित शाह को भगवान 'राम' बताने पर यूजर्स ने लगाई मनोज तिवारी की लताड़, कांग्रेस बोली- गोडसे के बाद इनके भी बनेंगे मंदिर?

भारतीय जनता पार्टी सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से वो खबरों के हॉट टॉपिक बने हुए हैं। दरअसल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तुलना भगवान ‘राम’ से करने पर लोग मनोज तिवारी से काफी नाराज हैं। उनका ये बयान तब आया जब समाजवादी पार्टी के नेता रामगोविंद चौधरी ने सोमवार (28 मई) को शाह की तीखी आलोचना करते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी थी।

 

manoj tiwari अमित शाह को भगवान 'राम' बताने पर यूजर्स ने लगाई मनोज तिवारी की लताड़, कांग्रेस बोली- गोडसे के बाद इनके भी बनेंगे मंदिर?

 

न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के नेता इस तरह की बयानबाजी झुंझलाहट में कर रहे हैं, क्योंकि उनका जनाधार खिसक गया है। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि रावण अपने खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित करता था, उसका ये ही चरित्र था। जबकि भगवान राम उनकी आलोचना करने वाले व्यक्ति को भी सुनते थे और उसे भी समझाने का प्रयास करते थे। अमित शाह ने सपा नेता रामगोविंद चौधरी के खिलाफ कोई कारवाई कराई, नहीं ना क्योंकि अमित शाह का चरित्र राम का चरित्र है। अमित शाह भगवान राम हैं।’

 

 

इससे पहले सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने अमित शाह की तुलना रावण से करते हुए कहा था कि रावण भी बहुत बुद्धिमान था, उसमें जब अहम आ गया, समय खराब हुआ तब कोई भी उसके यहां नही बचा, यही हाल बीजेपी का होगा। बीजेपी सबको अपने कब्जे में ले रही है, न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका को अपने कब्जे में ले रही है।

 

भ्रष्टाचार में लिप्त सत्येन्द्र जैन को संरक्षण का कारण बताएं सीएम : मनोज तिवारी

 

इसके बाद ट्वीटर यूजर्स मनोज तिवारी से काफी गुस्से में हैं। जहां एक तरफ यूजर्स उनको लेकर गुस्से भरे ट्वीट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ  कांग्रेस ने जीतू पटवारी ने तंज सकते हुए कहा कि गोडसे के बाद अब अमित शाह के भी मंदिर बनेंगे? देखिए मनोज तिवारी के बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं:-

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट

Rani Naqvi

फिश स्पा और पेडिक्योर से हो सकती हैं HIV और हेपेटाइटिस जैसी घातक बीमारियां!

rituraj

नए साल पर WhatsApp फीचर्स होंगे लाॅन्च, जानिए यूजर्स को क्या मिलेगी सुविधा

Aman Sharma