Twitter को दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। Twitter के जरिये लोग दुनिया के साथ जुड़े रहते हैं। ट्विटर (Twitter) सोशल मीडिया का एक बड़ा प्लेटफॉर्म हैं। खबर हैं कि ट्विटर करीब दो घंटे की ग्लोबल आउटेज की वजह से डाउन रहा जिससे दुनियाभर में यूजर्स को काफी परेशानी हुई।
सुबह करीब 7 बजे बजे हुआ ठप
हालांकि इस बाद से पूरी तरह ठीक काम कर रहा हैं। दुनियाभर के कई देशों में ट्विटर (Twitter) में दिक्कत का सामना करना पड़ा। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 7 बजे ट्विटर ठप पद गया था। ट्विटर की इस समस्या पर कंपनी ने अधिकारिक जवाब देते हुए बताया कि उनकी साइट हैक नहीं हुई थीं।
ट्वीट करने में भी आई परेशानी
यूजर्स को ट्विटर पर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे ट्वीट भी नहीं कर पाए रहे थे। कई ट्विटर यूजर्स का तो अकाउंट भी लॉगिन नहीं हो पाया था साथ ही सर्च करने पर कोई कंटेंट भी दिखाई नहीं दे रहा था।
कंपनी ने बताई वजह
कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि ट्विटर कई लोगों के लिए डाउन पड़ गया और हम इसे वापस लाने और सभी के लिए चलाने के लिए काम में लगे हुए है। कंपनी ने बताया कि हमारी सिस्टम से कुछ दिक्कत थी जिस चलते यह समस्या आई। सिक्योरिटी या साइट हैक होने का कोई सबूत नहीं मिला हैं।
कई बड़ी हस्तियां भी हैं ट्विटर पर
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ट्विटर में कोई दिक्कत आई हो। बता दें कि इससे पहले भी कई बार ट्विटर डाउन हो चूका हैं। ट्विटर का इस्तेमाल दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां करती है।
ट्विटर पर झूठ फैलाना चीन को पड़ा भारी, दुनिया के सामने हुआ शर्मसार..