दुनिया

सऊदी अरब से मिली राजमाफी के बाद फंसे भारतीय 90 दिन के भीतर लौटेंगे स्वदेश

people सऊदी अरब से मिली राजमाफी के बाद फंसे भारतीय 90 दिन के भीतर लौटेंगे स्वदेश

नई दिल्ली। सऊदी अरब में अगर आपका कोई अपना भारतीय फंसा है तो आपके लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। गलत हाथों में जाकर सऊदी में फंसे करीबन 20,000 भारतीय तीन महीने के अंदर स्वदेश लौट आएंगे क्योंकि उन्हें सऊदी सरकार ने राजमाफी दे दी है। खबरों की मानें तो इन भारतीयों में सबसे बड़ी तादात में तमिलनाडु के रहने वाले लोग है। जिन्हें सरकार ने स्वेदश वापसी के लिए 90 दिन का समय दिया है।

people सऊदी अरब से मिली राजमाफी के बाद फंसे भारतीय 90 दिन के भीतर लौटेंगे स्वदेश

दरअसल सऊदी अरब भारतीय लोगों के लिए हमेशा से ही रोजगार कमाने की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र रहा है। इसलिए वहां पर अक्सर भारतीय लोग वहां पर गलत तरीको को अपना कर पहुंच जाते यहां तक की कुछ लोग वीजा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटते। इस बात की जानकारी सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास अनिल नौटियाल ने दी। उन्होंने बताया 20,321 भारतीय ने आम माफी योजना के तहत घर लौटने के लिए आवेदन किया है। इस मामले में नौटियाल ने रियाद फोन पर भी बात की।

नौटियाल ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने उन भारतीय नागरिकों के लिए रियाद में एक खास केंद्र बनाया है। जो भारत वापस आना चाहते है। हालांकि साल 2013 में सऊदी अरब सरकार ने इस तरह की योजना शुरु की थी लेकिन वो सिर्फ रियाद और जेद्दाह शहरों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ही थी। लेकिन इस बार 21 स्थानों को शामिल किया गया है।

Related posts

जाधव को लेकर भारत के पास कोई सूचना नहीं

piyush shukla

जिस देश को भारत देता है तेल, वहां से बिहार में हो रही तस्करी

Yashodhara Virodai

मोदी ने जापान में शिंजो आबे से की मुलाकात,दोनों देशों के रिश्तों में जुड़ेगा नया अध्याय

mahesh yadav