featured धर्म

कहां लगाएं तुलसी जी का पौधा, रखे इन बातों का ख्याल…

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत अधिक माना जाता है और तुलसी के पौधे को अधिकतर घरों में लगाया जाता है। तुलसी का पौधा बुध का प्रतिनिधित्व करता है, जो भगवान कृष्ण का एक अवतार माना गया है। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण को तुलसी सर्वाधिक प्रिय है। भगवान कृष्ण की पूजा में भी इसका ध्यान रखा जाता है। इसलिए इसको शुभ मन जाता है। कोई भी भोग बिना तुलसी के नहीं लगाया जाता है. जो परिवार श्री कृष्ण को मानते हैं उनके घर में तुलसी का पौधा जरूर पाया जाता है और वो कृष्ण के साथ तुलसी की भी आराधना करते हैं।

तुलसी सबके लिए नहीं शुभ

कई लोग शाम में तुलसी के आगे दीपक भी जलाते हैं। लेकिन तुलसी का पौधा हर किसी के लिए शुभ नहीं माना गया है। तुलसी का पौधा लगाने के बहुत सारे नियम होते है जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर तुलसी के पौधे को बिना किसी नियम के जाने लगा दिया जाये तो तो यह अशुभ माना जाता है। जरूरी नहीं की जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हो वो घर हमेशा लाभ ही पाए। इसके मायने हर किसी के लिए अलग अलग माने जाते है। अगर तुलसी का पौधा घर में लगा है तो ये आपको हानि भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को तुलसी का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है-

तामसिक का प्रयोग काने वाले न लगाएं तुलसी

तुलसी को परम वैष्णव माना गया है। भगवान विष्णु की पूजन पद्धति में तामसिक तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा राजसिक या सर्वाधिक प्रिय सात्विक तरीके से की जाती है। तुलसी का पौधा उन लोगो को घर में लगाना मना है जो मांस का सेवन करते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा पद्धति में कभी भी तामसिक (मांसाहारी, बासी, अधिक वसा वाला, पुन: गर्म किया गया भोजन, अत्यधिक मीठा) चीजों का प्रयोग नहीं किया जाता है। और प्याज और लहसुन को भी मनाही है। जो लोग मांस का सेवन भोजन करते हैं उन्हें अपने घर में तुलसी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी जगहों पर तुलसी का पौधा अच्छा नहीं माना जाता है।

शराब पीने वालों को नहीं लगानी चाहिए तुलसी

विष्णु भक्तों के लिए शराब को हमेशा वर्जित माना गया है। जो लोग शराब पीते हैं उन्हें अपने घर में तुलसी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों को लाभ की जगह हानि होती है। क्योंकि तुलसी परम वैष्णव माना गया है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं कर सकते हैं तो आपको अपने घर में तुलसी नहीं लगानी चाहिए।

दक्षिण दिशा में न रखे तुलसी

कभी भी तुलसी को दक्षिण दिशा में रखने वाले लोग को हमेशा अशांत रहते है। और उहने सुख की प्राप्ति नहीं होती है। और इस प्रकार से राखी गयी तुलसी को अशुभ मन गया है। इसलिए तुलसी को हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाएं जो बुध की दिशा मानी जाती है।

जमीन में न लगाएं तुलसी

कहा जाता है कि तुलसी को जमीन में लगाना अशुभ माना जाता है इसलिए तुलसी को जमीन में नहीं लगाना चाहिए और अगर आप तुलसी को लगाना चाहते है तो तुलसी के पौधे को हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को जमीन में लगाने पर अशुभ फल देना शुरू कर देती है। जिसका बुरा असर घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ता लगता है।

ऐसा भी माना जाता है कि तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ भी नहीं लगाना चाहिए। इस प्रकार के कार्य को अशुभ माना जाता है। इस प्रकार से लगाई गई तुलसी से धन की समस्या पैदा हो जाती है और घर में लाभ के काम कम होने लगते हैं। तुलसी को कभी भी नैऋत्य कोण में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में भी तुलसी लगाना अशुभ माना जाता है. यहां पर लगाई गई तुलसी अधर्म को जन्म देती है.

छत पर न रखे तुलसी

तुलसी को कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए। तुलसी को छत पर रखने से बुध ग्रह खराब हो जाता है और व्यक्ति के जीवन में मानसिक विकार आने लगते हैं। तुलसी को अंडरग्राउंड भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसी जगह लगी तुलसी रोग, विकार को पैदा कर देती है।

घर के आंगन में लगाएं तुलसी

तुलसी को हमेशा घर के आंगन, केंद्र या घर की पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसे ईश्वर शक्ति या ईश्वर की दिशा माना गया है। इस प्रकार से लगायी गई तुलसी सबसे ज्यादा लाभ देती है।

रविवार को न करें पूजा

तुलसी की पूजा-अर्चना रविवार को नहीं करनी चाहिए और ना ही इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए। बाकी दिनों में भी तुलसी के पत्ते सूर्यास्त के बाद नहीं तोड़ने चाहिए।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की लगाई फटकार, कहा- आशीष मिश्रा की जमानत का क्यों किया विरोध

Neetu Rajbhar

बडगाम में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी

Rani Naqvi

जाधव का केस लड़ने के लिए पाकिस्तान जाने को तैयार है उज्जवल निकम

shipra saxena