दुनिया

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, हजारों लोग होंगे शामिल

donal trump ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, हजारों लोग होंगे शामिल

वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी गद्दी संभालने के कुछ ही दिन दूर है लेकिन अपने नए राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए अमेरिका में तैयारियां जोरो-शोरों पर है। हिलेरी क्लिंटन को भारी मतों से हराने के बाद ट्रंप आधिकारिक रुप से 20 जनवरी को शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक इस पूरे कार्यक्रम का थीम ‘मेक अमरीका ग्रेट एगेन’ रखा गया है। जिसमें शामिल होने के लिए अमेरिका में भारी संख्या में उनके प्रशंसक जुटने शुरु हो गए है।

donal trump ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, हजारों लोग होंगे शामिल

डोनाल्ड ट्रंप बराक ओबामा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी संभालेंगे और वो वहां के 45वें राष्ट्रपति बनेंगे। ऐसा कहा जा रहा है शपथ ग्रहण समारोह में 2 बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे जिसमें से एक बाइबिल वह है जो पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने शपथ लेते हुए इस्तेमाल की थी जबकि दूसरी बाइबिल ट्रंप के बचपन के समय की है। बताया जा रहा है ये बाइबिल 1955 में ट्रंप को उनकी मां ने दी थी।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की थीम ‘मेक अमरीका ग्रेट एगेन’ रखी गई है। ये वहीं थीम है जिसके बल पर ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीता था। अमेरिका में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं बराक ओबामा ने भी इन तैयारियों का जायजा लिया।

डोनाल्ड के राष्ट्रपति के तौर पर आधिकारिक शपथ लेने के बाद बराक ओबामा अपने परिवार के साथ आखिरी बार राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान से छुट्टियां मनाने के लिए केलिफोर्निया के स्प्रिंग्स शहर जाएंगे।

Related posts

अनंतनाग: रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में हुआ प्रदर्शन, सुरक्षाबलों की गाड़ी फूंकी

Pradeep sharma

बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: लगभग 6 में से 1 वृद्ध व्यक्ति करता है दुर्व्यवहार का अनुभव

bharatkhabar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रविंद जगनाथ के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुईं

piyush shukla