Breaking News featured दुनिया

ट्रंप ने की कल्पना चावला की तारीफ, बताया अमेरिका की हीरो

donald trump3 e1453594483208 ट्रंप ने की कल्पना चावला की तारीफ, बताया अमेरिका की हीरो

वॉशिंगटन। भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रम में जीवन समर्पित करने और लाखों लड़कियों को अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना भारतीय मूल कि अमेरिकी कल्पना चावला ने दिखाया था। उन्होंने कल्पना को अमेरिका का हीरो बताते हुए कहा कि भारतीय-अमेरिकी कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला थी जो अंतरिक्ष में गई थी।donald trump3 e1453594483208 ट्रंप ने की कल्पना चावला की तारीफ, बताया अमेरिका की हीरो

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान कार्यक्रम और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर आने-जाने वाले इसके अलग-अलग मिशनों में अपने समर्पण के कारण अमेरिकी नायिका बन गई हैं। ट्रंप ने कहा कि उनकी उपलब्धि के कारण कांग्रेस ने मरणोपरांत उन्हें स्पेस मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया और नेशनल एरोनॉटिक्स एवं स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने मरणोपरांत उन्हें नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक और विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया था।

ट्रंप का बयान ऐसे समय पर आया है जब मई महीने को एशियन/अमेरिकन एंड पैसिफिक आइजलैंडर हैरिटेज मंंथ घोषित किया गया है।  बता दें कि कल्पना अंतरिक्ष में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। वह 2003 में अंतरिक्ष यान कोलंबिया से संबंधित हादसे में जान गंवाने वाले चालक दल के सात सदस्यों में शामिल थीं। यह दुर्घटना तब हुई थी जब यान पृथ्वी के वातावरण में पुन: प्रवेश कर रहा था।

Related posts

चुनाव नजदीक है इसलिए बीजेपी राम मंदीर का मुद्दा उठा रही- प्रवीण तोगड़िया

rituraj

संयुक्त राष्ट्र महासभा संबोधन में पाकिस्तान की पोल खोलेंगी सुषमा !

Rahul srivastava

पंजाब चुनाव: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

Rahul srivastava