featured दुनिया

अमेरिकी सैनिक की हत्या के बाद ट्रंप ने अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता की रद्द

donald trump अमेरिकी सैनिक की हत्या के बाद ट्रंप ने अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता की रद्द

नई दिल्ली। काबुल में एक अमेरिकी सैनिक कीहत्या के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द कर दी है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, ‘काबुल में एक हमले में हमारे एक महान सैनिक और 11 लोगों की मौत हो गई। मैं तत्काल प्रभाव से मीटिंग रद्द करता हूं और शांति समझौते को भी बंद करता हूं।’ ट्रंप ने कहा, अपनी सौदेबाजी की स्थिति को मजबूत करने के लिए किस तरह के लोग इतने लोगों को मार सकते हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, उन्होंने (तालिबान) स्थिति को और बदतर बना दिया है। यदि वे इन महत्वपूर्ण शांति वार्ता के दौरान संघर्ष विराम के लिए सहमत नहीं हो सकते हैं और यहां तक कि 12 निर्दोष लोगों को मार सकते हैं। तो शायद वैसे भी एक सार्थक समझौते पर बातचीत करने के वे ताकत नहीं रखते। कितने और वर्षों तक वे लड़ने के लिए तैयार हैं?

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट में बताया कि बड़े तालिबान नेता और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति रविवार को गुप्त तरीके से कैंप डेविड में उनसे मिलने आ रहे थे। आज रात उन्हें अमेरिका आना था। यह साफ हो गया कि दुर्भाग्य से झूठे लाभ उठाने के लिए उन्होंने ऐसा किया। 

Related posts

प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी बनीं सोशल मीडिया की हेडलाइन, देखें फोटोज

Kalpana Chauhan

UP News: उत्तर प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Rahul

योगी का फरमान, 15 दिन में संपत्ति का ब्यौरा दें सभी मंत्री

kumari ashu