featured देश राज्य

मायानगरी में बारिश का कहर, बीएमसी की खुली पोल

mumbai, affect, airlines, rain, railway route

मुंबई। यूपी बिहार के बाद अब मुंबई पर बारिश का प्रकोप शुरू हो गया हैं। सुबह से ही मुंबई में भारी बारिश जारी है। मुंबई में तेज बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में बारिश के चलते कई तरह की दिक्कतें सामने आ गई है। बारिश की वजह से मुंबई के कई नीचले इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई में शाम 4:30 बजे से हाई टाइड की चेतावनी दी गई है।

mumbai, affect, airlines, rain, railway route
mumbai rain

बता दें कि मुंबई के साथ-साथ ठाणे में भी भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से आवा जाही बंद कर दी गई है। साथ ही इसका असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। जेट एयरवेज की उड़ान में आधे घंटे की देरी की गई है। मुंबई के किंग सर्किल, लालबाग, परेल और हिंदमाता, अंधेरी में पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं बारिश की वजह से रेलमार्ग पर भा असर पड़ा है। मुंबई की लोकल ट्रेनें ठप हो गई हैं। सड़के पानी में डूब गई है। जिसकी वजह से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश की वजह से मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी दी गई है ताकि बरिश ने होने वाले नुकसान से बचा जा सके। सरकार इसके लिए पहले से इंतजाम कर रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की जांच के लिए लैब को ढाई करोड़ की मंजूरी, लेकिन कहां बनेगी लैब ये तय नहीं 

Shubham Gupta

HC के फैसले के खिलाफ SC जाएगी ममता सरकार

Pradeep sharma

भारत : हम शांति को प्रतिबद्ध हैं, लेकिन संप्रभुता बनाए रखेंगे.

Rani Naqvi