featured Breaking News देश राज्य

त्रिपुरा में ढहा लेफ्ट का किला, बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ दर्ज की जीत

tripura 23 00000 त्रिपुरा में ढहा लेफ्ट का किला, बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ दर्ज की जीत

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर में मोदी लहर चल पड़ी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के आकड़े इस बात को जगजाहिर करते हैं कि देश में मोदी लहर अभी भी बरकरार है। त्रिपुरा और नागालैंड में साफतौर पर बीजेपी की सरकार  बन गई है तो वहीं मेघालय में सरकार बनाना निर्दलीय प्रत्याशियों पर निर्भर हो गया है। त्रिपुरा की बात करें तो पिछले 25 साल से रही लेफ्ट की सत्ता मोदी लहर में उड़ गई है और लाल रंग में रंगे रहने वाले त्रिपुरा की हवा में भगवा रंग मिल गया है। tripura 23 00000 त्रिपुरा में ढहा लेफ्ट का किला, बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ दर्ज की जीत

पूरा का पूरा राज्य भगवा रंग में रंग गया है। राज्य की 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। बीजेपी ने त्रिपुरा की 43 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है तो वहीं लेफ्ट के खाते में महज 16 सीटें ही गई है। बीजेपी को प्रदेश में दो तिहाई बुहमत मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में भगवा होली मनानी शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारे लिए आज आजादी का दिन है क्योंकि हम पिछले 25 सालों से लेफ्ट के राज में घुट-घुटकर जी रहे थे।

कार्यकर्ताओ ने कहा कि पिछले कई सालों से यहां माणिक सरकार सत्ता में हैं, लोगों को उनका भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा था, लेकिन बीजेपी की वजह से उनका भ्रष्ट चेहरा देश के सामने दिखा दिया। वहीं बीजेपी के त्रिपुरा प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि त्रिपुरा में इस बार इतिहास रचा गया है, पार्टी ने काफी मेहनत की है। हमने बूथ लेवल पर काम किया है, पन्ना प्रमुखों ने बीजेपी की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि त्रिपुरा में लोगों ने पीएम मोदी की विकास नीति पर मुहर लगाई है.

Related posts

बर्बरता: RTI कार्यकर्ता को अगवा कर पीटा, शरीर में घुसाया सरिया, पैरों में ठोकी कीलें

Saurabh

साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण, इन राशि वाले लोग रहे सावधान

Rani Naqvi

पूर्व महासचिव और नोबल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान को घाना में 13 सितंबर को दफनाया जाएगा

rituraj