देश राज्य

त्रिपुरा चुनाव : भाजपा के 5 प्रत्याशियों पर हमले

bjpoct22 त्रिपुरा चुनाव : भाजपा के 5 प्रत्याशियों पर हमले

अगरतला । त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में अराजक स्थिति है। वामपंथी गढ़ में हालात इतने खराब हुए हैं कि उम्मीदवारों पर भी लगातार हमले हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी के पांच उम्मीदवारों पर हमले किए गए हैं। इसके चलते स्थिति बेहद अराजक हो गई है। पूरे राज्य में हिंसा का दौर जारी है। राज्य में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। पहली बार वामपंथी पार्टी को राज्य में मजबूत चुनौती मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा का कहना है कि हाथ से सत्ता जाते देख वामपंथी नेता परेशान हो गए हैं। वे अपने कैडरों को भाजपा उम्मीदवारों पर हमला करने के लिए उकसा रहे हैं।

bjpoct22 त्रिपुरा चुनाव : भाजपा के 5 प्रत्याशियों पर हमले

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात को गोलघाटी से भाजपा के उम्मीदवार बिरेंद्र किशोर देवबर्म की कार पर हमला कर उनका अपहरण कर लिया गया। हालांकि केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उन्हें बाद में अभियान चलाकर बचा लिया। इसके अलावा सोनमूरा के उम्मीदवार तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक पर भी हमला किया गया। उनकी गाड़ी को हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाद में केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके अलावा तेलियामुरा में कल्याणी राय एवं सामनूर शंभूलाल चाकमा के ऊपर भी हमले किए गए।

वहीं इसके अलावा मुख्यमंत्री के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतरी भाजपा की महिला उम्मीदवार प्रतिमा भौमिक पर भी हमले किए जाने की जानकारी मिली है। भाजपा का कहना है कि सीपीआई(एम) पूरी तरह से हतोत्साहित हो चुकी है। इसके चलते विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों पर हमले कर जीत हासिल करना चाहती है। जनता इस बार के चुनाव में उनको माकूल जवाब देने की ठान ली है। इसके चलते सीपीआई(एम) विरोधियों पर हमले करवाने में जुट गई है।

Related posts

गंगोत्री ग्लेशियर के ऊपरी हिस्सों में दिखा हिमस्खलन

Rani Naqvi

देश में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, नेता-अभिनेता सब बन रहे हैं हिस्सा

Nitin Gupta

मुंबई- कोरोना से ठीक हो चुके बुजुर्गों में देखे जा रहे इस बीमारी के लक्षण

Hemant Jaiman