मनोरंजन

हॉलीवुड हीरो विन डिजल ‘xxx’का करेंगे मुंबई में प्रमोशन

deepika हॉलीवुड हीरो विन डिजल 'xxx'का करेंगे मुंबई में प्रमोशन

मुंबई। अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स से दीपिका पादुकोण पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है। यहां तक की ट्रेलर में उनके दिखे अलग अंदाज को भी लोगों ने काफी सराहा। वहीं खबरों की माने तो फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के हीरो विन डिजल मुंबई आएंगे। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद दीपिका ने ही दी। दीपिका ने कहा, 12 और 13 जनवरी को विन डिजल मुंबई आएंगे।

deepika हॉलीवुड हीरो विन डिजल 'xxx'का करेंगे मुंबई में प्रमोशन

खबरों की मानें तो इन दो दिनों में दीपिका और विन मुंबई के अलावा दिल्ली और कोलकाता में फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे। ये फिल्म सबसे पहले भारत में रिलीज की जा रही है जिसके चलते दीपिका के फैन्स में काफी खुशी है और वो उनके स्टंट देखने के लिए काफी उत्सुक भी है। इस फिल्म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। बरहाल दीपिका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म पद्मावती की शूटिंग में काफी व्यस्त है।

Related posts

जन्मदिन विशेषः रुह को छू लेने वाली आवाज के मालिक हैं एआर रहमान

Vijay Shrer

कैटरीना ने आमिर खान को जड़ा थप्पड़, कुछ ऐसा था अंदाज

mohini kushwaha

सुपरस्टार शाहरूख खान की जीरो को पीछे छोड़ आगे निकली ‘केजीएफ’

Rani Naqvi