मेरठ: विवाहिता ने पति पर हैवानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है और अपने दोस्त के साथ शारीरिक सम्बध बनाने का दबाव डलाता था, विरोध करने पर पीड़िता को लाइटर से दागता था।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका जेठ और देवर उसपर गलत नजर रखते है। जब पीड़िता ने देवर से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत एसपी सिटी से की है।
नौचंदी क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मेडिकल क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पहले उसे दहेज के लिए परेशान किया गया फिर उसके देवर और जेठ उसपर गलत नजर से देखते थे। पीड़ित के विरोध करने पर उसको पीटा भी जाता था। पीड़ित ने आगे बताया पति ने जेठ के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी कराया था।
पीड़ित ने आगे आरोप लगाते हुए कहा उसका पति देवर से शारीरिक संबध बनाने केलिए दबाव डाल रहा था। जब पीड़ित ने उसकी बात नहीं मानी तो तीन तलाक दे दिया।
इस पूरे मामले पर कंकरखेड़ा थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लिया है। एसपी क्राइम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।