Breaking News featured यूपी हेल्थ

लखनऊ में DRDO द्वारा अवध शिल्पग्राम में बनाये जा रहे अस्थायी अस्पताल का काम लगभग पूरा,जल्द शुरू होगा उपचार

untitled 30 लखनऊ में DRDO द्वारा अवध शिल्पग्राम में बनाये जा रहे अस्थायी अस्पताल का काम लगभग पूरा,जल्द शुरू होगा उपचार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई। उसके बाद रक्षा मंत्री के द्वारा उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए डीआरडीओ की तरफ से अस्पताल बनाने के लिए कहा गया था। जिनका काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही ये सभी अस्पताल शुरू हो जाएंगे।

लखनऊ और वाराणसी में बन रहे डीआरडीओ के अस्पताल

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब रोजाना 30 हज़ार से अधिक आने के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई।इसके बाद उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया।

इसके बाद राजधानी लखनऊ में डीआरडीओ के द्वारा कोविड-19 अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इन अस्पतालों में L1 L2 L3 सभी के बेड होंगे। जहां पर कोरोना अस्पताल बनाने को लेकर के करीब 1 हफ्ते से तैयारियां चल रही हैं और तैयारियां अंतिम चरण में है। जिसके बाद जल्द ही ये अस्पताल शुरू हो जाएंगे और कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज मिल पाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये थे आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  टीम 11 की बैठक में डीआरडीओ के लखनऊ में बन रहे अस्पताल को लेकर के निर्देश देते हुए बीते दिनों इन्हें जल्दी पूर्ण करने के लिए कहा था उस दौरान सीएम योगी ने अधिकारीयों से कहा की  डीआरडीओ के सहयोग से लखनऊ में कोविड अस्पताल की स्थापना की कार्यवाही पूर्ण होने वाली है। सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त इन दोनों अस्पतालों के क्रियाशील होने से प्रदेश के चिकित्सा संसाधन और सुदृढ़ होंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके सहज संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षित मानव संसाधन आदि के संबंध में व्यवस्था कर ली जाए।

 

Related posts

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी को बीजेपी नेता नकवी ने बताया पॉलिटिकल इंजीनियरिंग

Rani Naqvi

राम मंदिर को लेकर बोले गिरिराज सिंह मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

Breaking News

जानिए क्या थी भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव की आखिरी इच्छा !

rituraj