मेरठ। दीपावली को लेकर मेरठ जिला प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा व भैयादूज पर्व के चलते महानगर के विभिन्न मार्गों व बाजारों में भीडभाड को देखते यातायात की समुचित व्यवस्था की गई है।
त्यौहारों के चलते शहर में यातायात को सामान्य करने के लिए एसपी ट्रेफिक किरन यादव आगामी 27 तारीख से यातायात डायवर्ट करने की बात कही। इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यातायात डायवर्जन 27 से 1 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। शहर में रोडवेज बसों की एंट्री नहीं होगी तथा उन्हें बाहर से लाया जायेगा तथा भारी वाहन पूरी तरह से शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
त्यौहारी भीड़ को देखते हुए इसके अलावा शाम चार से आबूलेन पर चार पहिया वाहन नहीं जायेंगे। इसी प्रकार से घंटाघर से वैलीबाजार जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
(राहुल गुप्ता, संवाददाता)