फारबिसगंज। जोगबनी फारबिसगंज रेल खण्ड पर बथनाहा दिपोल रेलवे मानव रहित फाटक पर दिल्ली जाने वाली सीमांचल ट्रेन संख्या 12487 के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। इस घटना में मरे कृष्काल सिंह, पिता रामेश्वर सिंह, जोगबनी थाना के भेरियाही का रहने वाला है। इस संबंध में बथनाहा ओपी के अनुज कुमार ने बताया की मृतक पेशे से किसान है और खुद ट्रैक्टर चलाने का काम करता है।
बुधवार देर रात जब वे ट्रैक्टर से बथनाहा से काम करा कर लौट रहे थे कि बथनाहा दिपोल जाने वाले मानव रहित फाटक के पास रेलवे क्रासिंग पार करने के समय जोगबनी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के चपेट में आने से ट्रैक्टर के परखचे उड़ गये। गंभीर रूप से घायल गाड़ी चालक कृष्काल सिंह की फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है।