featured यूपी

आगराः अब सप्ताह में एक दिन और कर सकेंगे पर्यटक ताज का दीदार

आगराः अब सप्ताह में एक दिन और कर सकेंगे पर्यटक ताज का दीदार

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के अंतर्गत प्रदेश में लागू दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में छूट देते हुए उसे अब केवल एक दिन के लिए कर दिया है। यानी दो दिन का लगने वाला साप्ताहित लॉकडाउन अब सिर्फ एक ही दिन लगेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से पर्यटकों के लिए काफी खुशी का विषय है। आगर में शनिवार को लॉकडाउन खुलने की वजह से अब ताजमहज का दीदार एक दिन और पर्यटक कर पाएंगे।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले साप्ताहिक लॉकडाउन शनिवार और रविवार को होता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने सिर्फ एक दिन का कर दिया है। जिससे अब पर्यटक शनिवार को भी ताजमहल का दीदार कर पायेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में ताजमहल 188 दिन बंद रहा था तो वहीं दूसरी लहर में ताजमहल 61 दिन बंद रहा। इसके बाद 16 जून को ताजमहल पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया। टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि अब देश में तेजी से वैक्सीनेशन हो रहा है इसलिए टूरिज्म इंडस्ट्री रफ्तार पकड़ेगी और पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी।

बता दें कि ताजमहल अभी सुबह के समय 6 बजे खुलता है और सूर्यास्त के समय 6 बजकर 15 मिनट पर बंद हो रहा है। एक बार में ताजमहल में 650 लोगों को जाने की इजाजत है। ताजमहल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट दिया जा रहा है।

Related posts

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव:  उत्तर भारतीयों में अब विरोध कोई मुद्दा नहीं, 100 सीटों पर प्रभाव

Rani Naqvi

दुनिया के जानें-मानें कोच जो विक्स अपने नाम से शुरू करने जा रहे बड़ा बिजनेस, जानिए क्या है उनका प्लान..

Mamta Gautam

उत्तर प्रदेश के 75 में से 47 जिले कोरोना मुक्त हैं

Rani Naqvi