featured उत्तराखंड

 केदारनाथ के साथ बंद हो रहे पर्यटकों के लिए इस विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के द्वार

CHAMOLI  केदारनाथ के साथ बंद हो रहे पर्यटकों के लिए इस विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के द्वार

देहरादून। केदारनाथ के साथ उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के द्वार भी पर्यटकों के लिए 31 अक्तूबर यानी गुरुवार से बंद हो जाएगी। बता दें कि हर साल फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाती है। इस साल रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक घाटी का दीदार करने पहुंचे। घाटी में 17,424 देसी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी में पहुंचे। जिसमें 16,904 देसी व 520 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इससे पार्क प्रशासन को 2760825 रुपये की आय प्राप्त हुई है। एक जून 2020 से फूलों की घाटी फिर से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।

घाटी में फूलों की 521 प्रजातियां

बता दें कि फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय श्रृंखला की यह घाटी फूलों की विभिन्न प्रजातियों से मौसम के अनुकूल गुलजार रहती हैं। कहा जाता है कि लक्ष्मण की रक्षा के लिए हनुमान यहां संजीवनी लेने आए थे। इस घाटी में फूलों की 521 प्रजातियां हैं।

वहीं यह एक राष्ट्रीय उद्यान है जो कि गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसे विश्व की धरोहर घोषित किया गया है। फूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई यह घाटी बेहद खूबसूरत है। यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए बेहद फेमस है।

Related posts

पंजाब में खनन माफिया बेखौफ, ‘आप’ विधायक पर किया हमला

Ankit Tripathi

कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घालय हुए वीर जवान दीपक नैनवाल का निधन

Rani Naqvi

आज है ‘किंग कोहली’ Happy Birthday, अनुष्का ने शेयर की फनी फोटो

Rahul