उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत से शिष्टाचार भेंट करते हुए पुणे से उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल

cm rawat chailaed सीएम रावत से शिष्टाचार भेंट करते हुए पुणे से उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पुणे (महाराष्ट्र) से उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये 30 सदस्यीय पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य की सराहना करते हुए मुलाकात के लिये समय देने के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में आयी आपदा से 15 दिन पूर्व दल के कई सदस्य केदारनाथ की यात्रा पर आये थे तथा केदारनाथ पुननिर्माण के बाद फिर से केदारनाथ जाने की उनकी इच्छा है।

cm rawat chailaed सीएम रावत से शिष्टाचार भेंट करते हुए पुणे से उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मुख्य समस्या मौसम की रहती है। उन्होने कहा कि आपदा बताकर नहीं आती, केदारनाथ में आयी आपदा के समय मौसम अनुकूल रहता तो कई लोगों की जान बचायी जा सकती थी। वर्ष 2013 में आयी आपदा से प्रदेश उबरने लगा है तथा आपदा के जख्म भरने लगे हैं। चारों धामों में सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई हैं। इस वर्ष कपाट खुलने के अवसर पर 35 हजार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ जी के दर्शन किये जो एक रिकार्ड है। केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भी असीम श्रद्धा है। इसे स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मंदिर के लिये 70 फिट चैड़ा रास्ता बनाया गया है।

वहीं केदारनाथ जी के परिसर को 5 गुना बड़ा किया गया है। आदि गुरू शंकराचार्य की समाधी का भी जीणौद्धार किया गया है। देश विदेश से चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लियेे आल वेदर रोड का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों को रेल सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ के लिये रूद्रप्रयाग के अलावा देहरादून, हरिद्वार से हेली सेवा की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्रीरंग कुलकर्णी, राजेन्द्र कुलकर्णी, विनायक शिधये, मनोहर तारे, स्नेहा गोखले, डॉ. प्रांजली, अपूर्वा राजोपाध्ये, वृंदा पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

नवादा रेप केस में RJD विधायक राजबल्लभ यादव को उम्रकैद की सजा

Ankit Tripathi

श्रमिक परिवारों को कराएंगे निशुल्क धार्मिक यात्रा: सुनील भराला

bharatkhabar

राबड़ी देवी के विवादित बोल, पीएम के हाथ और गला काटने की दी धमकी

Breaking News