featured देश

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के मामले सुनकर रह जाएंगे हैरान, जाने देश में कुल मामलों की संख्या

corona mask 1 देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के मामले सुनकर रह जाएंगे हैरान, जाने देश में कुल मामलों की संख्या

देश में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीज़ों की संख्या 23 लाख हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीज़ों की संख्या 23 लाख हो गई है। वहीं 24 घंटे में 834 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 64 हजार हो गई है। देश में अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीज़ ठीक हो गए हैं।

बता दें कि देश में संक्रमण के मामले में अगर कोई राज्य है तो वो महाराष्ट्र है। जहां 24 घंटे में 9 हजार से अधिक मामले सामने  आ चुके हैं। महाराष्ट्र में मरीज़ों की संख्या 5 से अधिक हो गई है। वहीं तमिलनाडु में ये आंकड़ा बढ़कर 3 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं आंध्र प्रदेश की बात करें तो वहां दिन पर दिन डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। वहां कोरोना का आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया है।

https://www.bharatkhabar.com/trailer-release-of-sanjay-dutts-film-road-2/

इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा तबाही

देश में कुछ राज्य तो ऐसे हैं जिनमें कोरोना का कहर बहुत ज्यादा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महाराष्ट्र का है उसके बाद तमिलनाडु, आध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और यूपी शामिल हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा मरीज़ सामने आ चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मरीज़ों की कुल संख्या 2 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं 7 लाख  से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Related posts

उदयपुर मर्डर: कन्हैया का अंतिम संस्कार, गहलोत बोले इसमें किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का हाथ, BJP हुई हमलावर

Rahul

क्या 10% आरक्षण कोटा वाले ‘गरीब सामान्य वर्ग’ के अवसर सीमित हो जाएंगे

mahesh yadav

फिल्मी हिंसा की तस्वीर साझा कर अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार

Srishti vishwakarma