Breaking News यूपी

गन्ना किसानों के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर, कैसे उठाएं फायदा

गन्ना किसानों के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर, कैसे उठाएं फायदा

लखनऊ: ग्रामीण क्षेत्रों में खेती करने वाले लोगों के पास ज्यादा अपडेट नहीं होती, उन्हें छोटी-छोटी जानकारियों के लिए कई बार बहुत परेशान होना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गन्ना किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जहां से अब वह पूरी जानकारी इकट्ठा कर सकेंगे।

गन्ना विकास विभाग पर बना कंट्रोल रूम

लखनऊ स्थित गन्ना विकास विभाग के मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से टोल फ्री नंबर सेवा से गन्ना किसानों को मिलेगी। यह नंबर 18001213203 है, जिन गन्ना किसानों को परामर्श देने की आवश्यकता होगी, उन्हें इस टोल फ्री नंबर पर अनुभवी एवं कुशल कर्मचारियों द्वारा सही जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह एक सराहनीय पहल है, जिससे गन्ना किसानों के सामने आने वाली कई समस्याओं का समाधान आसानी से मिल जाएगा।

सुबह 7:45 से रात तक मिलेगी सेवा

गन्ना किसानों को कंट्रोल रूम से मिलने वाली टोल फ्री सुविधा सुबह 7:45 से रात्रि 10:45 तक उपलब्ध होगी। इस दौरान सभी किसानों की समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम की सुविधा को जून महीने से लेकर सितंबर महीने तक लागू रखा जाएगा। कुल 16 घंटे किसानों को समस्या समाधान करवाने का मौका मिलेगा।

इतना ही नहीं जब गन्ना की पेराई का समय होता है, उस दौरान अक्टूबर महीने से मई महीने के बीच में कंट्रोल रूम 24 घंटे समस्याओं का निस्तारण करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा सुदूर गांव में बैठे गन्ना किसानों को होगा, जिन्हें कई बार उचित जानकारी ना मिलने का खामियाजा उठाना पड़ता है। इतना ही नहीं, भारत सरकार के द्वारा भी किसान कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर पर सभी गन्ना किसान संपर्क कर सकेंगे, यह नंबर 18001801551 है।

Related posts

चंद्रशेखर ने क्यों कहा योगी सरकार पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

sushil kumar

रोहिंग्या मुसलमानों से भरी नाव नफ नदी में डूबी, आठ लोगों की मौत

Breaking News

आईपीएल 2020 का आज से आगाज, जानें किस टीम में कौन खिलड़ी हैं शामिल

Trinath Mishra