featured यूपी

TokyoOlympic2020: नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव ने ऐसे दी बधाई  

TokyoOlympic2020: नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव ने ऐसे दी बधाई  

लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में पहला गोल्ड आ गया है।  जेवलिन थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश को गर्वान्वित किया है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करते हुए उन्‍हें शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी शुभकामनाएं दीं।

 

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, जैवलिन थ्रो में शानदार जीत हासिल कर भारत को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने वाले @Neeraj_chopra1 जी को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।

 

प्रियंका गांधी ने भी दी बधाई

वहीं, यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, नीरज चोपड़ा घर लाया सोना! क्या शानदार प्रदर्शन है। इतिहास रचा गया है। भारत को आप पर बहुत गर्व है। बधाई हो!

 

नीरज चोपड़ा की जीत से गदगद हुआ देश

टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में पहला गोल्ड आ गया है। ओलंपिक में भारत को अभी तक गोल्ड नहीं मिला था, लेकिन अब नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप ए से फाइनल के लिए क्वालीफाई करके आए थे। जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन में नीरज चोपड़ा 86.65 मीटर का भाला फेंककर फाइनल में पहुंचे थे। ग्रुप ए में नीरज चोपड़ा सबसे टॉप पर थे। आज पूरा देश नीरज चोपड़ा पर गर्व कर रहा है। लंबे अरसे बाद भारत को गोल्ड मिला है। जिसको लेकर अब पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल बन चुका है।

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

लंपिक के इतिहास में भारत की तरफ से अब तक कोई भी एथलीट ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पदक नहीं जीत पाया था। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस सूखे को खत्म करने में सक्षम रहे। हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले नीरज चोपड़ा 24 दिसंबर 1997 को एक किसान परिवार में जन्में। नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में हुए आईएएएफ चैंपियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। जिसके बाद उन्हें सेना में अधिकारी नियुक्त कर दिया गया था। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और वो अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली के रामलीला मैदान में शुरू

Rani Naqvi

अनुष्का शर्मा ने की वरुण की तारीफ कहा, अच्छे ब्वॉयफ्रेंड हैं और अच्छे पति बनेंगे

mohini kushwaha

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की प्रतिमा का अनावरण, कहा- कितने दिन जीते हैं ये मायने नहीं रखता…

Saurabh