Breaking News featured देश

मेरठ दक्षिण विधानसभा में आज हुआ नवमतदाता अभियान की बैठक का आयोजन, विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

aa5eed55 b714 435b 8fe0 a1ebb880c356 मेरठ दक्षिण विधानसभा में आज हुआ नवमतदाता अभियान की बैठक का आयोजन, विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के नवमतदाता अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली रोड़ ध्यानचंद नगर स्थित विधानसभा कार्यालय पर विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ दक्षिण विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रमुखों की बैठक ली और आगामी कार्ययोजना बनाई। सोमेन्द्र तोमर ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया कहा कि नव मतदाताओं के फॉर्म भरवा कर उन्हें संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं।

सोमेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित-

बता दें कि आज किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया था। देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा 13 दिन से आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में कृषि कानून को विरोध किया जा रहा है। किसानों द्वारा इस कानून को उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया कानून बताया जा रहा है। इसी बीच आज दिल्ली रोड़ ध्यानचंद नगर स्थित विधानसभा कार्यालय पर विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ दक्षिण विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रमुखों की बैठक ली और आगामी कार्ययोजना बनाई। दौरान अभियान प्रभारी ममता मित्तल, सह-प्रभारी रविश अग्रवाल, महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाडी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, दीपक वर्मा, मनीष प्रजापति, प्रेमचंद पाल, रूप किशोर, अनिल राज कौशिक, वीर सिंह सैनी, राजकुमार मांगलिक, महेन्द्र मेघानी, जगपाल बौद्ध, कैलाश चंद, हरीश ठेकेदार, नरेन्द्र विकल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कन्नोज में डिंपल ने नोटबंदी को बनाया मुद्दा

kumari ashu

UP: अब हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट के बिना नहीं होंगे RTO से जुड़े काम

Shailendra Singh

मंत्री ब्रजेश पाठक के इस कदम से व्यापारियों में खुशी की लहर

Shailendra Singh