featured देश धर्म

आज है सकट चतुर्थी, तिल के लड्डू से करें भगवान गणपति की पूजा

ganpati आज है सकट चतुर्थी, तिल के लड्डू से करें भगवान गणपति की पूजा

नई दिल्ली। संकष्टी चतुर्थी आज यानी 5 जनवरी को है।इस त्योहार को भगवान गणेश की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश के लिए व्रत रखना शुभ माना जाता है। गणेश चतुर्थी के बाद भगवान गणेश का ये त्‍यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है।महिलाएं अपने बच्‍चों की सफलता की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।

ganpati आज है सकट चतुर्थी, तिल के लड्डू से करें भगवान गणपति की पूजा

इस तिथि को तिल चतुर्थी, माघी चतुर्थी, माघ संकष्टी या सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। चतुर्थी हर महीने होती है, लेकिन पूरे साल के दौरान माघ संकष्टी चतुर्थी सबसे बड़ी मानी जाती है।भगवान गणेश की पूजा कर मां अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना करती है।इस दिन भगवान गणेश की पूजा कर उनसे अपने सारे संकट को दूर करने की कामना की जाती है।

भगवान गणेश देवताओं में सर्वोतत्म हैं। सबसे पहले श्री गणेश की पूजा होती है उसके बाद किसी अन्य देव की पूजा होती है।भगवान गणेश को सकट चतुर्थी के दिन पूजा करते समय भोग लगाएं। उन्हें मोदक बहुत पसंद है, लेकिन आज के दिन उन्हें तिल का लड्डू चढ़ाना अच्छा होता है।

संकष्टी चतुर्थी को भगवान गणपति की आरती जरूर करनी चाहिए. इसके साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए। वहीं इस दिन भगवान की पूजा के वक्त ॐ गणेशाय नम: या ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना भी काफी शुभ फल देता है।

Related posts

फ्रांस ने दिया ब्रिटेन को एक और झटका, इससे पहले बुला लिए थे अपने राजदूत

Rani Naqvi

भूकंप के झटके से हिली भारत-पाक सीमा, 5.2 तीव्रता मापी गई

shipra saxena

दिल्ली में हो रही हिंसा को लेकर अमित शाह ने की बैठक, केजरीवाल ने बताया क्या लिया गया फैसला

Rani Naqvi