मनोरंजन

आज है अनुष्का ‘भाभी’ का जन्मदिन, देखें उन्हे क्या है पसंद, अयोध्या में हुआ था जन्म

anushka sharma आज है अनुष्का ‘भाभी’ का जन्मदिन, देखें उन्हे क्या है पसंद, अयोध्या में हुआ था जन्म

एजेंसी, नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा ने अपने शानदार अभिनय के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है। अपने फिल्मी करियर में अनुष्का शर्मा ने कई तरह के रोल निभाए हैं और कई तरह की अवॉर्ड भी जीते हैं। आज 1 मई को अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। अनुष्का के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…।

https://www.instagram.com/p/Bu8hlocH0Q9/?utm_source=ig_web_copy_link

बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि, अनुष्का शर्मा और उनका पूरा परिवार हरिद्वार स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु मानता है। कोई भी शुभ काम करने से पहले अनुष्का अनंत बाबा की आज्ञा जरूर लेती हैं। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया था और इस फिल्म की रिलीज से पहले अनुष्का ने अनंत बाबा के आश्रम में अनुष्ठान कराए थे। अनुष्का शर्मा की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। हालांकि, अनुष्का शुरुआत में एक्ट्रेस नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं।

https://www.instagram.com/p/BunXydcn45O/?utm_source=ig_web_copy_link

हरिद्वार में जन्मे अनंत बाबा का असली नाम प्रदीप अग्निहोत्री है। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था और आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़े थे। काफी कम उम्र में उन्होंने वेद, वेदांत और उपनिषद, कुंडलिनी योगी, ज्योतिष की शिक्षा हासिल की थी। अनुष्का और उनके परिवार का अनंत बाबा पर अटूट विश्वास है। साल 2015 में क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत और विराट कोहली के बेहतर प्रदर्शन को लेकर भी अनुष्का ने अनंत बाबा के आश्रम में भगवान भोलेनाथ का विशेष रूद्राभिषेक कराया था।

https://www.instagram.com/p/BrsHHGsnDzR/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि, अनंत बाबा का हरिद्वार में अनंत धाम है। एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि जब वह शांति की तलाश में होती हैं तो इस आश्रम में कुछ वक्त बिताती हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। इस शादी से जुड़े सभी अनुष्ठान अनंत बाबा ने किए थे। अनुष्का ही नहीं विराट कोहली ने भी अपना 30वां बर्थडे अनंत बाबा के आश्रम में ही मनाया था। अपने 30वें जन्मदिन पर कोहली ने आश्रम में कई धार्मिक अनुष्ठान कराए थे।

Related posts

सीएम योगी ने कलाकारों से की शिष्टाचार भेंट, उर्वशी रौतेला और रणदीप हुड्डा रहे मौजूद

Aditya Mishra

सलमान ने अमिताभ को लेकर दिया बढ़ा बयान , कहा ये एक्टर ले सकता है जगह

mohini kushwaha

‘धड़क’ को देख नागिन पर चढ़ा फीवर, गाया रोमांटिक सॉन्ग

mohini kushwaha