featured देश

दिल्ली: प्रियंका गांधी ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा ‘अंधेर वैक्सीन नीति चौपट राजा’

दिल्ली: प्रियंका गांधी ने सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा 'अंधेर वैक्सीन नीति चौपट राजा'

दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर देश के लोगों आश्वासन दिया है कि सभी देशवासियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके लिए सरकार को जो भी जरूरी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाएंगी। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार की वैक्सीन नीति पर सरकार से कई सवाल पूछें।

केंद्र सरकार पर हमलावर प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए पूछा भारत में मई के महीने में वैक्सीन उत्पादन 8.5 करोड़ बताई गई है। जबकि मई के महीने में 6.1 करोड़ वैक्सीन दी गई।

12 करोड़ वैक्सीन कब आएंगी?

सरकारी दावा है कि जून के महीने में 12 करोड़ वैक्सीन देश में आएंगी, लेकिन यह 12 करोड़ वैक्सीन कब आएंगी। क्या सरकार ने उत्पादकता में 40 प्रतिशत का इजाफा किया है? प्रियंका ने आगे सरकार से पूछा है कि सरकार ने वैक्सीन के 35 हजार करोड़ रुपए कहां खर्च किए है।

प्रियंका गांधी ने सरकार की वैक्सीन नीति पर तंज कसते हुए कहा अंधेर वैक्सन नीति, चौपट राजा

Related posts

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, अब गडक में कांग्रेस पर जमकर बरसे

lucknow bureua

जर्मनी में बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी ‘लव यू’ के लगे नारे

shipra saxena

कांग्रेस ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप कहा, सरकारी खर्चे पर बीजेपी के लिए प्रचार करते हैं पीएम मोदी

Ankit Tripathi