लाइफस्टाइल

रिलेशनशिप है बचाना तो ये नुस्खें जरुर आजमाना

romentic रिलेशनशिप है बचाना तो ये नुस्खें जरुर आजमाना

नई दिल्ली। हर रिलेशनशिप की शुरुआत में दोनो पार्टनर की तरफ से प्यार की बहार छाई रहती है। फिर धीरे-धीरे दोनों का प्यार फीका होने लगता है। शुरु में आप एक दूसरे को रोज फोन कर घंटों बात करते हैं, एक दूसरे को निक नेम देते हैं, छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं, लेकिन जैसे जैसे प्यार का समय बढ़ता जाता है रिश्तों से ये छोटी-छोटी बातें निकल जाती है और रिश्ता अपना वजूद खोने लगता है। अगर आप अपने प्यार को फीका नहीं होने देना चाहते हैं तो ये नुस्खे जरुर अपनाएं।

 

romentic रिलेशनशिप है बचाना तो ये नुस्खें जरुर आजमाना

अपने साथी को प्यार का एहसास कराना बेहद जरुरी है। अक्सर पार्टन सोचते हैं कि प्यार है तो इसे बार बार कहने की जरुरत क्या है, लेकिन अगर प्यार का इजहार बार बार नहीं किया तो रिश्ते अपनी पकड़ खोने लगते हैं।

एक दूसरे को प्रोत्साहित करना बेहद जरुरी है। आप जिससे प्यार करते हैं उसे ये जताना जरुरी है कि आप उस पर यकीन करते हैं। उन्हें तोहफे लाकर दें। ये जरुरी नहीं है कि तोहफे मंहगे हों। छोटी-छोटी चीजें आपके पार्टनर को और खुश कर सकती हैं।

अगर आपको आपके पार्टनर की कोई बात सही नहीं लगती है तो गुस्से या चिढ़कर उस बात को ना बोले। उन्हें प्यार से समझाएं। अपने पार्टनर को इस बात का एहसास कराएं की आप उन्हें खोने से डरते हैं। अगर आप इस तरह के बदलाव नहीं लाएंगे तो बहुत जल्द ही आप अपने पार्टनर को खो देंगे।

Related posts

सोने से पहले पत्नि के साथ जरुर करें ये काम

mohini kushwaha

देश के सबसे अमीर परिवार में बजी शहनाई-इन हस्तियों का तांता

mohini kushwaha

चमकदार त्वचा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Nitin Gupta