featured पंजाब पर्यटन राज्य

पंजाबः राज्य का बेहतर पर्यटन स्थल बनेगा रणजीत सागर बांध परियोजना

SIDA 1 पंजाबः राज्य का बेहतर पर्यटन स्थल बनेगा रणजीत सागर बांध परियोजना

नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को रणजीत सागर बांध परियोजना व शाहपुरकंडी के समीप रावी नदी के  किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बांध स्थल के साथ-साथ अन्य स्थलों का दौरा किया।आपको बता दें कि  इससे पहले पर्यटन  मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के रावी सदन विश्राम गृह में पहुंचने पर उन्हें पुलिस विभाग की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी इसके पश्चात उन्होंने बांध अधिकारियों, पर्यटन विभाग, पी.आई.डी.वी. व अन्य सलाहकारों से बैठक करके विचार लिए।

 

SIDA 1 पंजाबः राज्य का बेहतर पर्यटन स्थल बनेगा रणजीत सागर बांध परियोजना

11 एकड़ भूमि में 2000 करोड़ लागत से बनेगा पंजाब का सबसे विकसित पर्यटन

स्थानीय पर्यटन मंत्री (नवजोत सिंह सिद्धू) ने पूरी टीम के साथ बांध को देखा क्षेत्र के विधायक अमित विज ने भी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को इस स्थल को पर्यटक हब के रूप में विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि रणजीत सागर बांध परियोजना पर 11 एकड़ भूमि में 2000 करोड़ लागत से पंजाब का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनेगा। अगर यह स्थल पर्यटक हब में विकसित होगा तो यहां पर भारत के साथ-साथ विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा।

अयोध्या पर्यटन को विकसित करने के लिए 15 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई

अच्छे होटलों का निर्माण हो जाए तो यहां पर पर्यटन को विकसित किया जा सकेगा

बताया कि वन विभाग की ओर से तहसील धारकलां के गांव चमरोड़ जोकि बांध परियोजना की झील के साथ लगता है, वहीं पर लगभग 11 एकड़ भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है तथा इसके लिए वन विभाग की ओर से यहां पर वन्य जीव संरक्षण के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया गया है। सिद्धू ने बताया कि यदि यहां पर अच्छे होटलों का निर्माण हो जाए तो यहां पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री के साथ मौजूद लोग

विधायक अमित विज व डी.एफ.ओ. संजीव तिवारी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी विशेष प्रैजैन्टेशन भी दिखाई। इस मौके पर पर्यटन विकास सचिव विकास प्रताप, पर्यटन डायरैक्टर शिव दुलार सिंह, पर्यटन विकास सलाहकार एस.पी.एस. ढींढसा, एस.एस.पी. विवेकशील सोनी, एस.डी.एम. अमित महाजन, एस.ई. हैडक्र्वाटर सुधीर गुप्ता, एस.ई एस.के. गुरनाल, कार्यकारी अभियंता नरेश महाजन निरगुण, जे.आर. डोगरा, सुरिन्द्र सैनी, अतिरिक्त जिला उपायुक्त समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

 महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

Share Market Opening: तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरूआत, सेंसेक्स में 220 अंक की तेजी

Rahul

मेडिकल क्षेत्र में 800 सीटों की बढ़ोतरी, जानें इस साल कितनी हैं प्रदेश में कुल सीटें

Trinath Mishra

 यूपी विधानसभा परिणाम तय करेगा महिला आरक्षण : वेंकैया नायडू

Rahul srivastava