Breaking News featured यूपी राज्य

देश को बनाने के लिए गांव, गौ, गंगा का करें संरक्षण: योगी

गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ देश को बनाने के लिए गांव, गौ, गंगा का करें संरक्षण: योगी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने धर्म नगरी मथुरा में महामन गौ ग्राम की भूमि पूजा की और उसकी आधारशीला रखी। इस दौरान उनके साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद रही। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए  मथुरा को गांव, गौ और गंगा बचाने का संक्लप दिलाया और कहा कि इन सब को बचाए बिना देश नहीं बन सकता। सीएम ने कहा कि सरकार ने बीते आठ महीने में गौ तस्करी को रोककर गोसंरक्षण किया है। अब गोसंवर्धन के लिए समाज को आगे आना होगा। वृंदावन भगवान के गौचारण की भूमि है। यह गोपालन की भूमि है ऐसे में यह अभियान यहीं से शुरू होना चाहिए।गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ देश को बनाने के लिए गांव, गौ, गंगा का करें संरक्षण: योगी
मुख्यमंत्री योगी ने चैतन्य बिहार में महामना गो ग्राम के लिए भूमि पूजन के बाद गायों को बचाने का यही संदेश दिया। करीब 19 मिनट के अपने उदबोधन में योगी ने पूरा ध्यान गाय और उसके पालन पर ही दिया। उन्होंने कहा कि हमने यमुना के साथ भी वही बर्ताव किया जो गाय के साथ किया। ब्रज गौचारण की अत्यंत समृद्ध भूमि रही पर हम नई नस्ल पैदा नहीं कर पाए। गाय ऊर्जा देने का सशक्त माध्यम है। वह दूध, दही, खाद, गैस सब दे सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से वह गोसंवर्धन के लिए मंत्री से कह रहे थे। पिछले आठ दस महीने में बहुत कुछ बदला है।

सीएम ने कहा कि बंगाल के लिए होने वाली गोतस्करी को रोका गया है। सरकार ने गायों के संरक्षण का काम किया है और अब उसके संवर्धन के लिए समाज को आगे आना होगा। महामना मालवीय जी की सोच को साकार करने का समय आ गया है। गांव में हर परिवार के पास दो-दो दुधारू गाय होनी चाहिए। इसके लिए सक्षम लोग गांवों को गायों का दान करें। सीएम योगी ने कहा कि उन्नत किस्म का गोवंश पैदा करना ही सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में काम हो रहा है। हर जिले और विकास खंड में गोशाला विकसित केंद्र खोले जाएंगे। हर किसान को अच्छी नस्ल की दो गाय दी जाएंगी।

 

Related posts

लीक दस्तावेजों से पनडुब्बी की क्षमता प्रभावित नहीं होगी : नौसेना

bharatkhabar

यूपी की मथुरा जेल में पहली बार किसी महिला को फांसी ,मेरठ के पवन जल्लाद देंगे फांसी

Aman Sharma

राष्ट्रपति कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट में चार नए जजों को दी मंजूरी, शुक्रवार को लेंगे शपथ

bharatkhabar