featured यूपी

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

IMG 20220813 232811 केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

शिवनंदन सिंह संवाददाता

UP NEWS : भारत इन दिनों अपनी आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं इसी क्रम में आज मोहन लाल गंज से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने तिरंगा यात्रा निकली। यह तिरंगा यात्रा काकोरी शहीद स्मारक से लखनऊ जीपीओ तक निकली गई।

IMG 20220813 232830 केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारत खबर के साथ हुई खास बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि भारत इन दिनों पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम अपने शहीदों की कुर्बानी को यादगार बनाने व देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जो 6 लाख 32 हजार लोगों ने 90 साल तक 1857 से 1947 तक अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने जान की कुर्बानी दी। आज हम और हमारा देश उनकी वजह से ही आजाद हुआ हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का काम कर रहा हैं।

IMG 20220813 232811 केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
यही काकोरी की घटना जहा पर अंग्रेजों का खजाना छीनकर हमारे चंद्र शेखर आजाद जी के नेतृत्व में यह संदेश अंग्रेजों को दिया गया था कि हम हर कीमत पर अंग्रेजों को भगाकर दम लेंगे। उसी में काकोरी के शहीदों में चंद्र शेखर आजाद जी, अशफ़ाकउल्ला जी, राम प्रसाद बिस्मिल जी, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी, ठाकुर रोशन सिंह जी काकोरी कांड जैसी घटना को अंजाम देने के साथ ही अंग्रेजी हुकूमत को खुली चुनौती देने का काम किया था।

आप कल निकालेगी तिरंगा यात्रा, यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, समृध्दि, भाईचारा और विकास को बढ़ावा देना – संजय सिंह

जिसके बाद इन सभी क्रांतिकारियों के ऊपर लखनऊ जीपीओ में केस चलाया गया था। ऐसे में हम आज इन क्रांतिकारियों के सम्मान में शहीद स्मारक से लखनऊ जीपीओ तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस शहीद स्मारक में पहुचे हैं।

वही AIMIM चीफ असुदीन ओवैसी के द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि ओवैसी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। कि आजादी में मुसलमानो के योगदान की बात नही की जाती। इस देश को आजाद कराने में हर एक वर्ग, समुदाय ने अपना बराबर का योगदान दिया हैं। हम आज भी इस पावन धरती से अशफ़ाक उल्ला खा जी का उतना ही सम्मान करते हैं जितना की चंद्र शेखर आजाद जी का ओवैसी को ऐसे बयानों से हटकर सभी से अपील करनी चाहिए कि वह भी इस अमृत महोत्सव का हिस्सा बने और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े।

IMG 20220813 WA0437 केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

वही अखिलेश यादव के भाजपा पर किए गए जीएसटी वाले तंज पर कहा कि अखिलेश यादव जी जब अपने बाप के नहीं हुए तो तिरंगे के क्या होंगे वह केवल बातें करते हैं वह चाहते हैं कि इस देश की जनता उनकी पार्टी का झंडा फहराए। लेकिन देश का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा ना फहराए। जो इनको बना रहा है पैसा लगा रहा हैं तमाम महिलाएं और आशा बहुए बना रही है और इसको लोगों से लागत का पैसा लेकर उनको तिरंगा दे रहे तो क्या प्रॉब्लम है। अखिलेश यादव को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए पूरे देश के सामने है कि वह वाक्य बोला वह बहुत गलत बोला है।

Raju Srivastava Health Update: राजू की हालत स्थिर, परिवार ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान

Related posts

वाराणसी में फ्रांस की बुजुर्ग महिला के साथ गार्ड ने किया दुष्कर्म,आरोपी फरार

Arun Prakash

उत्तराखंड में ऊफान पर नदियां, अब तक 7 लोगों की मौत

bharatkhabar

असम में बाढ़ से 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, सेना ने संभाला मोर्चा

bharatkhabar