Breaking News राज्य

मलबों से बनेंगी टाइल्स, प्लांट को मंजूरी

WhatsApp Image 2021 05 27 at 19.56.10 1 1 मलबों से बनेंगी टाइल्स, प्लांट को मंजूरी

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने प्रदूषण के खिलाफ जंग का एलान तो किया ही है साथ ही सी एंड डी प्लांट के मलबे से टाइल्स भी बनाई जाएंगी। इसको लेकर भी नगर निगम ने प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही हर जोन में मलबा डिपो स्थापित किए जाएंगे। साथ ही सी एंड डी प्लांट भी लगाया जाएगा।

शहर में हो रहे निर्माण कार्यो से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने 100 टीडीपी का एक सी० एंड डी० प्लांट लगाए जाने की मंजूरी प्रदान कर दी।  साथ ही हर जोन में इसका प्रभावी कलेक्शन हो इसके लिए जोन स्तर पर मलवा डिपो बनाने के लिए भी निर्देशित किया है। शहर से कलेक्ट हो कर यह मलवा सीधे अपने जोन स्तर के मालवा डिपो पर जाएगा उसके पश्चात यह सीएनडी प्लांट पर जाकर इसे रिसाइकिल कर टाइलों का निर्माण किया जाएगा।

पांच करोड़ से सुधरेगी श्मशानों की दशा

शहर के श्मशान घाटों में लकड़ी की खपत घटाने और प्रदूषण से बचने के उद्देश्य से श्मशान घाटों में हरित शवदाह गृह और इलेक्ट्रिक शवदाह लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई है। वर्तमान समय में भैंसाकुण्ड में 2 इलेक्ट्रिक मशीन और 2 हरित शवदाहगृह और गुलाला घाट में 2 हरित शवदाह गृह संचालित है।

इनकी संख्या बढ़ाते हुए आलमबाग, पिपराघाट, जानकीपुरम, वृन्दावन योजना स्थित शमशान घाटों में नए हरित शवदाहगृह लगाए जाएंगे। साथ ही शवदाहगृहों के बाद छोड़ी गई सामग्रियों से संक्रमण न फैले इसके निस्तारण हेतु इंसिनेटर भी लगाया जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधार हेतु 5 टोइंग मशीन

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु नगर निगम द्वारा 5 टोइंग मशीन को खरीदने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अब शहर की सड़कों पर जल्दी ही यह टोइंग मशीन ट्रैफिक व्यवस्था सुधार हेतु दौड़ेंगी।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में हुई 15वे वित्त की बैठक में जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी,  मुख्य अभियंता नगर निगम लखनऊ, पर्यावरण अभियंता, उद्यान अधीक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी घिरे

rituraj

वित्त मंत्री सोमवार को आयकर विभाग के राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र का उद्घाटन करेंगी

Trinath Mishra

केंद्रीय सूचना आयोग ने मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के खुलासे के दिए आदेश

bharatkhabar