featured क्राइम अलर्ट देश

तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियाें में झगड़ा, ब्लेडबाजी का हुआ प्रयोग, 3 कैदी घायल

तिहाड़ जेल

तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच झगड़ा हुआ है। इस बार कैदियों के बीच झगड़े के दौरान ब्लेडबाजी हुई है। ब्लेडबाजी में 3 कैदी घायल हो गए। एक घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और अन्य 2 कैदियों को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार ये घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। ये तीनों घायल कैदी जेल नंबर-1 में बंद हैं। हरि नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में जेल में ही बंद 4 कैदियों को गिरफ्तार किया गया है।

तिहाड़ जेल देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मानी जाती है। हालांकि जेल में कैदियों के बीच झड़प के पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जब एक कैदी ने दूसरे कैदी के ऊपर हमला कर दिया हो। हाल ही में तिहाड़ जेल के अंदर से एक्सटॉर्शन रैकेट चला रहे हैं कई गैंग का पर्दाफाश हुआ था।

Related posts

लखनऊ में हुई स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत, सीएम रहे मौजूद

Aditya Mishra

Aaj Ka Panchang: 01 जुलाई 2022 का पंचांग, जानिए नक्षत्र, राहुकाल

Rahul

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की विशेष बैठक आज, जानिए क्या हैं महत्वपूर्ण बातें

Aditya Mishra