Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने ‘गणपत’ का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा दमदार डायलॉग- यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं!

ece5571b 4c00 4944 aed6 3b727f7254e0 टाइगर श्रॉफ ने 'गणपत' का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा दमदार डायलॉग- यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं!

बॉलीवुड। आज की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से पहचाने जाने वाले टाइगर श्रॉफ अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस उन्हें अपनी पंसदीदा एक्टर बताते हैं। उनकी स्टाइली लुक लोगों को खूब भॉंती है। अभी टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म गणपत का फर्स्ट लुक शेयर किया है। यह फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर के तौर पर बनाया गया है। साथ ही इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा यारों का यार हूं दुश्मनों का बाप हूं! यह रहा गणपत फर्स्ट लुक। जानकारी के अनुसार गणपत फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस फिल्म को 2022 में रीलीज किया जाएगा।

जानें कब से शुरू होगी फिल्म गणपत की शूटिंग

बता दें कि जैकी श्रॉफ के बेटे आइगर श्रॉफ इन दिनों बॉलीवुड पर राज करते हैं। साथ ही उनकी बॉडी और दमदार एक्टिंग भी उन्हें बार बार मौका देती है। इस फिल्म में उनका फर्स्ट लुक बहुक दमदार दिखाई दे रहा है और फैंस उनके किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में टाइगर श्रॉफ निडर और दुश्मनों को धूल चटाने की तैयारी में दिख रहे हैं। इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं! यह रहा गणपत का फर्स्टलुक।” इस मोशन पोस्टर का म्यूजिक बहुत ही धांसू है। टाइगर श्रॉफ का एक डायलॉग भी आता है। वह कहते हैं, “जब अपुन डरता है ना, तो बहोत मारता है।” इसके बाद ढोल नगाड़ों का म्यूजिक और फिल्म का नाम लिखा हुआ आता है। फिल्म का नाम गणपतः पार्ट-1 है। यानी इसके और भी पार्ट आगे आएंगे। लेकिन पहले इस फिल्म की बात करें। इसके डायरेक्ट विकास बहल होंगे और इसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2021 से शुरू होगी और साल 2022 में रिलीज होगी।

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर

टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक और मोशन पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में उनका बैक साइड दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए बहुत ही विशेष है और आपके लिए बहुत ही स्पेशल है। गणपत को प्रस्तुत कर रहा हूं, और एक्शन, थ्रिल और एंटरटनेमेंट के लिए तैयार हो जाए।

Related posts

नेपाल की हर संभव मदद करेगा भारत- पीएम मोदी

Pradeep sharma

फीफा वर्ल्ड कपः 30 जून को होगा लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सामना

mahesh yadav

Health Tips: ये बुरी आदतें हड्डियों को करती है कमजोर, जल्द छोड़ दें ये काम

Neetu Rajbhar