देवभूमि उत्तराखंड में दिनों दिन तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से आय दिन लोग गुलदार के हमले से घायल होते रहते हैं और कई बार तो इन हमलों से लोगों की जान भी चली जाती है। तमाम कोशिशों के बाद भी बाघ का हमला नहीं रूक रहा है। ऐसा ही एक बड़ा आज रूद्रपुर में हुआ। जिसमें ट्यूशन जा रहा बच्चे बाल-बाल बच गये और एक बच्चा घायल हो गया।
आज रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के ग्रामपंचायत बुढना के अंयारचौंरी में बाघ ने ट्यूशन जा रहे बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में बच्चों ने सतर्कता के साथ खुद की जान बचा ली, एक छात्र को गुलदार के नाखून लगे हैं। गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित कर जानकारी दी है।
https://www.bharatkhabar.com/russias-covid-19-vaccine-is-work-of-several-decades-gamaleya-deputy-reveals-sputnik-news/
ग्रामिणों ने इस हमले का जिम्मेदार फॉरेस्टर को ठहराया है। उनका कहना है कि, वनकर्मिय़ों की अनदेखी की वजह से ये हमला हुआ है। कुछ दिनों पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आयीं थीं। जिनसे लोग काफी डर गये थे।