featured देश

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के बाद हुई झमाझम बारिश, डीएनडी पर हुआ बड़ा हादसा

DELHI NCR दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के बाद हुई झमाझम बारिश, डीएनडी पर हुआ बड़ा हादसा

बुधवार को शाम 5 बजे दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद डीएनडी फ्लाईओवर के पास होडिंग गिरने से कई घंटे रास्ता जाम रहा।

नई दिल्ली। बुधवार को शाम 5 बजे दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद डीएनडी फ्लाईओवर के पास होडिंग गिरने से कई घंटे रास्ता जाम रहा। साथ ही कई जगहों पर ट्रेफिक जाम रहा। आश्रम से कर रिंग रोड पर भारी जाम लगा रहा। लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की आंक्षका जताई थी। मैसम विभाग ने कहा था कि बारिश के साथ 40-50 किमी घंटे की रफ्तार से हावएं भी चल सकती है। हरियाणा में भी भारी बारिश और तुफान देखने को मिला। कहा जा रहा है ये आंधी तूफान उत्तरी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का असर है। हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र में चल रही हैं।

DELHI NCR.jpg2 दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के बाद हुई झमाझम बारिश, डीएनडी पर हुआ बड़ा हादसा

वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अनुमान के मुताबिक तापमान में वृद्धि देखी गई। अच्छी खबर ये है कि इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

https://www.bharatkhabar.com/corona-crisis-rajasthan-government-has-reversed/

विभाग ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।’ इसका असर कई राज्यों पर पड़ेगा। परिणाम स्वरूप 10 जून यानी आज से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और ये 13 जून तक जारी रह सकता है।

वहीं इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की बूंदें पड़ सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 38 से 86 के बीच रहा।

Related posts

Lucknow: एनसीसी कैडेट ने वेबिनार के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Aditya Mishra

सदफ चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 23 वी रैंक की हासिल, छोटे से शहर की रहने वाली है सदफ

Rani Naqvi

INDvsWI: टॉस जीतकर भारत ने लिया गेंदबाजी करने का फैसला, भारत ने किये तीन बदलाव

mahesh yadav