featured यूपी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 13 ब्लॉकों में 14 हजार से अधिक कार्मिक कराएंगे चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 13 ब्लॉकों में 14 हजार से अधिक कार्मिक कराएंगे चुनाव

फतेहपुर: जिले में तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 14 हजार से अधिक मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों से सूची मांगी गयी है। इसी आधार पर मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगेगी।

नोडल अधिकारी कार्मिक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मतदान के लिए बनाए गए 1352 केंद्र

जिले में होने वाले चुनाव के लिए 1352 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 3111 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां पर प्रति बूथ में चार मतदान अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ऐसे में अतिरिक्त मतदान कर्मियों सहित कुल 14936 मतदानकर्मी 13 विकासखंड क्षेत्रों में चुनाव कराएंगें। इनमें पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं।

कर्मचारियों को जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिले भर के सभी विभागों के कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा कर्मचारी बेसिक शिक्षा और डीपीआरओ विभाग से हैं।

जल्द ही इन कार्मिकों का प्रशिक्षण भी होगा। मतदान कराने के लिए उन्हें मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण कई चक्रों में होगा।

ज्यादा दूर नहीं लगाई जाएगी ड्यूटी!

प्रशिक्षण के बाद इनकी ड्यूटी कहां लगेगी यह तो सूची तैयार होने और प्रशिक्षण के बाद ही पता चलेगा, लेकिन पंचायत चुनाव में सभी की चिंता है कि उनकी ड्यूटी ज्यादा दूर ना लगे।

हालांकि नोडल अधिकारी का कहना है कि ड्यूटी लगाने में कोई भेदभाव नहीं होगा। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और विरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार की कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी। उसमें किसी भी प्रकार की कोई हेरफेर संभव नहीं है।

20 प्रतिशत मतदान कर्मी रहेंगे रिजर्व

मामले पर जानकारी देते हुए जिले के नोडल अधिकारी कर्मिक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगायीं जा रहीं हैं।

इसके लिए सूची तैयार करने से लेकर अन्य प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी 20 प्रतिशत मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा जाएगा। जिससे मतदान के दौरान कोई भी समस्या होने पर समाधान किया जा सके।

Related posts

हाई कोर्ट का फैसला, पत्नी की इजाजत के बिना शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं

lucknow bureua

द्वतीय चरण का मतदान आज, सुबह से ही मतदाताओं का जनून देख खिले नेताओं के चेहरे

bharatkhabar

खत्म हुआ इंतजार, मिर्ज़ापुर 3 की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन हो रही रिलीज

Rahul