नई दिल्ली। हैदराबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना समाने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में 5 लड़के कुत्ते के 3 मासूम बच्चों को जिंदा जलाते हुए दिखाए जा रहे हैं। इस वीडियो में हैवानियत की हदें पार करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है।
आग में फेंके जाने के बाद कुत्ते के पिल्ले बुरी तरह से जलने लगते हैं और आग लपटों से बचने के लिए जोर से आवाज निकालने के साथ बाहर आने का प्रयास करते हुए दिखाई पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना हैदराबाद की एक मीनार मस्जिद के पास मुशिराबाद के एक कब्रिस्तान की है।
इस घटना के दौरान बच्चों के आसपास कुछ लोग भी दिख रहे हैं लेकिन किसी भी शख्स ने इस शर्मनाक घटना को होने से रोकने की कोशिश नहीं की है। यह वीडियो घटना के बाद फेसबुक पर डाला गया था, जिसके बाद यह चर्चा में आया। फिलहाल पुलिस द्वारा वीडियो की जांच की जा रही है।