Breaking News featured यूपी राज्य

थर्राया कासगंज, 30 घंटे में चार लोगों की हत्या से मचा बवाल

kasganj थर्राया कासगंज, 30 घंटे में चार लोगों की हत्या से मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के एटा का कस्बा कासगंज एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां रेलवे स्टेशन के पास सहवर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर में गुरुवार रात बदमाशों ने तीन लोगों की चारपाई से बांधकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं तीन लोग घायल हैं अभी भी 3 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बदमाश डाका ड़ालने के दौरान लाखों रुपए के नगदी जेवरात लूटकर ले कर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो गुस्साए लोगों ने तीनों लोगों की लाशों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

 

kasganj थर्राया कासगंज, 30 घंटे में चार लोगों की हत्या से मचा बवाल
Source: Amar Ujala

 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया। हालात बिगड़ते देख डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को शांत करवाने की कोशिश की जा रही है।

 

यह घटना अवंती बाई नगर की है। रेलवे स्टेशन के सामने अवंती बाई नगर में बदमाशों ने बीते गुरुवार की रात बलवंत सिंह के घर में धावा बोला इस दौरान घर में चारपाई पर सो रही चंपा देवी पत्नी बलवंत सिंह माया देवी पत्नी राजकुमार एवं रामदास पुत्र किशनलाल को चारपाई पर ही रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद तीनों पर ताबड़तोड़ सरिया से प्रहार किए गए। जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि लूट-पाट की घटना को अंजाम देने के लिए हत्या की गई है। तीनों शवों को चारपाई से बांधकर सरिया से मारकर हत्या की गई है। शक की पहली सुई बावरिया गैंग की तरफ घूम रही है।

Related posts

बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन में आई तेजी, छह लाख के ऊपर पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

Aditya Mishra

विश्व दुग्ध दिवस के मौके पर राधा मोहन सिंह ने कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादन देश

mohini kushwaha

बोफोर्स जैसा न हो हाल इस लिए किया राफेल का बचाव: पूर्व चीफ बीएस धनोआ

Rani Naqvi