Breaking News featured देश यूपी

नाबालिग को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, तीन की मौत

WhatsApp Image 2021 01 27 at 5.39.16 PM नाबालिग को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, तीन की मौत

इटावा। देश में आए दिन युवतियों के साथ दुराचार की घटना सुनने को मिल ही जाती है। उत्तर प्रदेश में भी इन अपराधों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से लड़की के किडनैप होने की खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसा ही कुछ इटावा जिले के बिठौली क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां कुछ युवक कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करके ले जा रहे थे। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई और इस घटना में किशोरी समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने गोताखोरों की मदद से एक लड़की और दो युवकों के शव बरामद किए।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन शवों का निकाला बाहर-

बता दें कि लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों की संख्या में दिन दोगुने और रात चैगुना इजाफा हो रहा है। इसी बीच इटावा जिले बिठौली क्षेत्र की एक लड़की को कुछ युुवक अगवा कर ले जा रहे थे, लेकिन कार अनियंत्रित होने की वजह से युमना नदी में जा गिरी। जिससे लड़की सहित तीन लोगों की मौत नदी में डूबने की वजह से हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने गोताखोरों की मदद से एक लड़की और दो युवकों के शव बरामद किए। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को भी बेसुध हालत में नदी से बाहर निकाला। इसके साथ ही प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने बुधवार को बताया कि 25-26 जनवरी की रात औरैया, जालौन और इटावा को जोड़ने वाले यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर पीपों के पुल से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

लड़की के पिता ने पड़ोसी गांव के युवकों पर लगाया अपहरण का आरोप-

इसके साथ ही अपर्णा गौतम ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की की पहचान हो गई है। लड़की के पिता दुर्योधन ने पड़ोसी गांव करियावली निवासी चुनमुन तिवारी और उसके कुछ साथियों पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी पड़ोस के गांव चूरेपुरा से रात में दावत से लौट रही थी, तभी कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके चलते इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related posts

उत्तराखंड: महाकुंभ का सूना आगाज, बिना नेगेटिव रिपोर्ट स्नान नहीं

Saurabh

पुरुषों के बारे में नहीं जानती होंगी ये बातें

mohini kushwaha

सरकार किसी भी नेता की जांच करा लें लेकिन राफेल पर जवाब दें सरकार: राहुल गांधी

Rani Naqvi