featured देश

दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ का आयोजन, भाजपा के कई नेता होगें शामिल

ुपरुपरुपर 1 दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ का आयोजन, भाजपा के कई नेता होगें शामिल

नई दिल्ली: राम मंदिर का मुद्दा राजनीतिक लड़ाई का केंद्र बन चुका है। सभी राजनीतिक पार्टी इसी विवाद के बीच चर्चा में छाई रहती है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी पुरजोर की ताकत लगा रहे हैं।

ुपरुपरुपर 1 दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ का आयोजन, भाजपा के कई नेता होगें शामिल

हाल ही बदला गया है फैजाबाद का नाम

इस बीच फैजाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों के साथ मिलकर अगले महीने राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ आयोजित करने जा रहे हैं।  हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था।

भाजपा नेता होगें शामिल

भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ‘अयोध्या पर्व’ की शुरुआत के दिन 4 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है कि ‘अयोध्या पर्व’ में भाजपा के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य पवित्र शहर अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं के साथ भविष्य में उसके विकास से लोगों को अवगत कराना है। सिंह का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाने के लिए हिंदूवादी संगठनों द्वारा की जा रही मांग से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को अयोध्या के बारे में बहुत ही सीमित जानकारी है। हम उनकी पहचान इसके विस्तृत सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता से कराएंगे।

Related posts

बिग बाजार का धमाकेदार ऑफर…कल से निकाल सकेंगे 2000 रुपए कैश

shipra saxena

2022 में पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा, अगले सप्ताह जाएंगे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस

Neetu Rajbhar

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Aditya Mishra