featured देश मध्यप्रदेश राजस्थान

कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, एक मंच पर दिखेगा BJP विरोधी अमला

कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, एक मंच पर दिखेगा BJP विरोधी अमला

कांग्रेस द्वारा बीजेपी से छीने गए तीन राज्यों में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की जाएगी।गौरतलब है कि राजस्थान में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10 बजे जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर होना है।राज्यपाल कल्याण सिंह,अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।आपको बता दें कि गहलोत पहले भी दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंनें दौनों बार मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में ही ली थी।लेकिन इस बार भाजपा की तरह शपथ ग्रहण समारोह बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है।

 

कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, एक मंच पर दिखेगा BJP विरोधी अमला
कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, एक मंच पर दिखेगा BJP विरोधी अमला

इसे भी पढ़ेंःराजस्थान में पूरी तरह चला मेरा और गहलोत का जादू- सचिन पायलट

आपको बता दें कि समारोह में राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा प्रमुख मायावती, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला सहित विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह व एचडी देवगौड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रह सकते हैं।

इसे भी पढे़ंःजब से सीबीआई में झगड़ा हुआ, मेरी डाइट बढ़ गई है: अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश में कमलनाथ को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राजधानी भोपाल में भेल के जंबूरी मैदान पर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मालूम हो कि कांग्रेस ने राज्य में 15 साल बाद सत्ता में वापसी की है। ऐसे में कांग्रेस पूरा शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसी लिहाज से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन को भव्य रूप किया गया है।खबर के मुताबिक कमलनाथ अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रियों की शपथ 21 दिसंबर को हो सकती है।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह व एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने आने के लिए हामी भर ली है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत यूपीए दलों के नेताओं के अलावा देश के उद्योगपतियों के आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने तीन राज्यों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 25 पार्टियों को न्योता दिया है।

महेश कुमार यादव

Related posts

एमसीडी चुनाव : कौन बनेगा दिल्ली का किंग…कमल, झाड़ू या फिर पंजा?

shipra saxena

केरल बाढ़ के लिए राहत पैकेज का एलान, खराब हुए पासपोर्ट में मिलेगी सहायता

mohini kushwaha

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

Rahul