भारत खबर विशेष

इस साल जो कह गए अलविदा……

laagu इस साल जो कह गए अलविदा......

नई दिल्ली। एक और साल बित रहा है। खट्टी-मीठी यादों वाला ये साल भी अकेले नहीं गया। ये साल अपने सात कुछ ऐसे सितारे ले गया जिसका दर्द बॉलीवुड कभी भूल नहीं पाएगा। कुछ ऐसे सितारे जो पर्दे से दूर थे तो कुछ वहीं ऐसे भी थे जो बॉलीवुड में सक्रिय थे। कुछ बीमार थे तो कुछ चलते-चलते ही अलविदा कह गए। आईये जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में जो 2017 में हमेशा के लिए हमसे दूर हो गए।

ओम पूरी- बॉलीवुड अभिनेता ओम पूरी महज 66 साल की उम्र में अचानक से दुनिया को अलविदा कह गए और सब हैरान रह गए। ओम ने सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में काम किया था, लेकिन कौन जानता था कि ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। ओम पूरी फिल्मों में सक्रीय थे। 6 जनवरी को उन्हें विदाई दी गई। उन्होंने बॉलीवुड में अतुलनीय योगदान दिया था। बहुत सी फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी की थी और बहुत सी फिल्मों में अपनी सीरियय एक्टिंग से अपने हुनर का लोहा मनवाया था।

 

laagu इस साल जो कह गए अलविदा......

रीमा लागू- बॉलीवुड में मां के रुप में फेमस रीमा लागू जब अचानक से चल बसीं तो बॉलीवुड को झटका लग गया। बॉलीवुड को ऐसा लगा कि उनके सिर से मां का साया उठ गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि उस वक्त उनकी सीरियल नाम करण भी चल रहा था और उनको किसी तरह की बीमारी नहीं थी। अचानक से दिल रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया।18 मई 2017 को मुंबई शहर में हृदय की गिरफ्तारी के कारण रीमा अपने चाहने वालों को रोता छोड़ गईं।

सीताराम पांचाल- बॉलीवुड अभिनेता 10 अगस्त को हमेशा के लिए इस दुनिया से दूर हो गए।54 वर्षीय अभिनेता ने बॉलीवुड की शुरुआत 1994 में डाट के साथ की थी और कई बॉलीवुड फिल्मों में स्लमडॉग मिलियनेयर, और द लेजेंड ऑफ भगत सिंह जैसे कई शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे समय से फेफड़े और किडनी कैंसर से जूझ रहे थे।

इंदर कुमार- बॉलीवुड को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अभिनेता इंदर कुमार इस दुनिया से बहुत ही कम उम्र में चले गए।उन्होंने हिंदी फिल्मों वांटेड, तुमको ना भुल पाएंगे, कही प्यार ना हो जाये जैसी फिल्मो में सहायक अभिनेत्रया के लिए सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाइ थीं।दिल का दौरा पड़ने से महज 44 साल की उम्र में इंदर सबको अलविदा कह गए।

विनोद खन्ना- 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना की मृत्यु 27 अप्रैल, 2017 को हुई। वे 70 वर्ष के थे। वह आकर्षण और भारतीय सिनेमा के दिल के बहुत ही करीब थे। वो लंबे समय तक कैंसर से पीड़ित थे। लगातार कैंसर के साथ जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने अपने प्राण त्याग दिया। अपने अंतिम समय में वो बहुत ज्यादा ही बीमार हो गए थे। उनका पूरा चेहरा भी बिगड़ गया था।

शशि कपूर- महीना खत्म होने को आया तो लगा जो चले गए उन्हें याद ही किया जाएगा। अपने जमाने के खूबसूरत और दमदार एक्टर शशि कपूर ने अपने निधन से एक बार फिर बॉलीवुड को झटका दे दिया।शशि कपूर ने 4 दिसंबर को अपनी आखिरी श्वास ली। लंबे समय तक बीमारी के बाद 79 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके जाने से सिर्फ भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान वालों नें भी नम्र आंखों से उन्हें विदाई दी।

Related posts

जानें मुलायम सिंह यादव का ‘हर बूथ पर यूथ’ अभियान की ये ख़ास बातें

Kalpana Chauhan

पुलिस ने किया सब्जी विक्रेता से हुई लूट का पर्दाफाश, आरोपियों के पास से ये सामान हुआ बरामद

Trinath Mishra

अंजीर खाने से सेहत पर पड़ेंगे ये असर, हड्डी-हृदय के रोग और पाइल्स का है दुश्मन

Trinath Mishra