Breaking News featured देश मनोरंजन

भोजपुरी गाने ‘जगहे प जाता’ में पवन सिंह के साथ रोमांस करती दिखीं मोनालिसा, यूट्यूब पर मिले 5 करोड़ से अधिक व्यूज

69b909cf f0ef 49df 8436 74c7c6f94b28 भोजपुरी गाने 'जगहे प जाता' में पवन सिंह के साथ रोमांस करती दिखीं मोनालिसा, यूट्यूब पर मिले 5 करोड़ से अधिक व्यूज

भोजपुरी सिनेमा। बॉलीवुड के साथ-साथ अब भोलपुरी सिनेमा भी लोगों के दिलों दिमाग पर हाबी हो चुका है। ​भोजपुरी मिल्मों में एक से बढ़कर एक कलाकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘जगहे प जाता’ यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। गाने में मोनालिसा बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी वीडियो और बोल्ड फोटोशूट की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसे यूट्यूब पर 51 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

यूट्यूब पर छाया मोनालिसा और पवन सिं​ह का गाना-

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नाम जुबां पर आते ही उनके फैन्स को उनकी फिल्में और गानों की याद आने लगती हैं। मोनालिसा भोजपुरी की नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री का भी एक फेमस चेहरा है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और जबरदस्त डांस के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपनी वीडियो और बोल्ड फोटोशूट की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा की फैन्स फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। मोनालिसा 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा भोजपुरी के लगभग सभी बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का एक भोजपुरी गाना ‘जगहे प जाता’ यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में एक्ट्रेस भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह संग रोमांस करती दिख रही हैं। गाने में एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार और डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कमेंट कर लोग मोनालिसा के बोल्ड लुक और सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘जिद्दी आशिक’ फिल्म का है ये गाना-

इस रोमांटिक गाने को कल्पना और पवन सिंह ने मिलकर गाया है। गाने में लिरिएक्स और म्यूजिक विनय बिहारी ने दिया हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘जिद्दी आशिक’ का है। फिल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, तनुश्री चटर्जी, हीरा यादव और सीमा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। मोनालिसा गाने में साड़ी और शॉर्ट ड्रेस पहने दोनों लुक में दिख रही हैं. इस गाने को वीनस रीजनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग ‘जगहे प जाता’ सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले भोजपुरी गानों में एक है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसे यूट्यूब पर 51 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Related posts

कोरोना पर चर्चा के लिए आज शाम पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, कांग्रेस-अकाली दल ने किया इनकार

pratiyush chaubey

EC कर सकता है आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 3:30 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंसॉ

Rani Naqvi

आतंकवाद का पनाहगार बनना बंद करे पाक, भारत से मिलेगा आर्थिक लाभ: जेम्स मैटिन

Rani Naqvi