हेल्थ लाइफस्टाइल

हरियाणा के इन जंगलो में छिपा जवानी का रहस्य..

jwani 1 हरियाणा के इन जंगलो में छिपा जवानी का रहस्य..

जवान दिखना कौन नहीं चाहता है। यही कारण है कि, खुद को खूबसूरत और जवान दिखाने के लिए लोग कई तरह की मेडिकल सर्जरी का सहारा लेते हैं। कई तरह की मसाज करवाते हैं। लेकिन उसके बाद भी वो बढ़ती उम्र को रोक नहीं पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जे रहे हैं। जहां छिपा है सदैव जवान दिखने का रहस्य जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

jungle 11 हरियाणा के इन जंगलो में छिपा जवानी का रहस्य..

यह जगह हरियाणा में है, जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का राज छिपा है। हम बात कर रहे हैं अरावली पर्वत श्रृंखला के पास मौजूद धोसी पहाड़ी की। इस पहाड़ी से कई आयुर्वेद के रहस्य जुड़े हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने के लिए कौन औषधी है। इस औषधि का नाम कायाकल्प है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे त्वचा तो अच्छी होती ही है और स्वास्थ्य भी दिनोंदिन बेहतर होता जाता है।

वैसे तो आयुर्वेद की सबसे महान खोज च्यवनप्राश को माना जाता है, पर शायद ही कोई यह जानता होगा कि च्यवनप्राश जैसी आयुर्वेदिक दवा धोसी पहाड़ी की देन है। धोसी पहाड़ी अरावली पर्वत श्रृंखला के अंतिम छोर पर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक सुप्त ज्वालामुखी है। इस पहाड़ी का उल्लेख विभिन्न धार्मिक पुस्तकों में भी मिलता है। इस ज्वालामुखी में हजारों साल से कोई विस्फोट नहीं हुआ है।धोसी पहाड़ी के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसी चमत्कारी पहाड़ी है कि जो भी महान व्यक्ति इस पहाड़ी पर बैठकर वेद लिखता है, पहाड़ी व्यक्ति और वेद के महान तत्व अपने अंदर स्थापित कर लेती है।महाभारत महाकाव्य के अनुसार इस पहाड़ी की उत्पत्ति त्रेता युग में हुई थी।

लगभग 5100 वर्ष पूर्व पांडव भी अपने अज्ञातवास के दौरान यहां आए थे। विश्व के सबसे पुराने धर्म यानी सनातन धर्म के शुरूआती विकास से लेकर आयुर्वेद की महत्वपूर्ण खोज च्यवनप्राश का नाता धोसी पहाड़ी से है।

https://www.bharatkhabar.com/msdhoni-birthday-wishes/
यही कारण है कि, यहां पर कई सारी ऐसी औषधियां छिपी है जो हमेशा के लिए इंसान को जवान बना सकती हैं। इसलिए आयुर्वेद का ज्ञान रखने वाले लोग असकर इस धोसी पहाड़ी पर आते रहते हैं।

Related posts

तो इसलिए आप भी कर सकते हैं खुदखुशी, जाने कारण

mohini kushwaha

जानिए: क्यों खत्म हो जाती है दोबारा जन्म लेने की संभावना

Rani Naqvi

Gym खुल तो गई, पर एक्सरसाइज से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Aditya Mishra