Breaking News यूपी

लॉकडाउन में अपनों से दूरी कम करने के लिए निकाला ये तरीका

11 jpg लॉकडाउन में अपनों से दूरी कम करने के लिए निकाला ये तरीका
  • वीडियोचैट मे कम हुई दूरी, कम हुआ तनाव
  • नए तरीके से महिलाओं ने अपनी टेंशन की हद को किया दूर

 लखनऊ। प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर से लोग इस कदर खौफजदा है कि वह एक दूसरे से मिलने पर सहम उठते है। खासकर महिलाएं दिनभर के कामकाज में समय व्यतीत करने के बाद भी विचलित हो रही हैं। ऐसे में महिलाओं ने कुछ खास तरीके निकाले हैं।

महिलाएं सभी गिले शिकवे को दरकिनार कर वीडियोकॉल‍िग के जरिए दोस्तों व रिश्तेदारों को जोड़कर घर पर ही समय व्यतीत कर रही हैं। मोबाइल कम्यूनिकेशन की इस टेक्नोलॉजी ने महिलाएं की टेंशन को कहीं हद तक दूर किया है।

इसके अलावा फेसबुक ने एक नया नेटिव ऐप लॉन्च कर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें जुड़कर आपस में वीडियो कॉलिंग कर सकें।

ढ़ने लगा तनाव

क्वार्रटाइन के चलते शहर में तमाम महिलाओं की स्थिति यह थी कि घर से बाहर उनका आना-जाना नहीं हो पा रहा था। ऐसे में महिलाओं में तनाव बढ़ने लगा था। साथ ही महिलाएं खुद को डिप्रेशन के नजदीक पा रही थीं। कुछ महिलाओं ने काउंसलर से बात की तो उनके सामने कुछ नए तरीके आए।

लॉकडाउन का टेंशन हुआ कम

महानगर की रहने वाली विभा दुबे ने बताया कि घर के कामकाज निपटाने के बाद भी समय नहीं कटता था। जिससे तनाव बढ़ने लगा था। सुकून पाने के लिए उन्होनें शाम का समय तय कर लिया है। उसी वक्त वह अपनी मां और बेटी के साथ वीडियो कॉलिंग करती हैं।

किचन में तैयार की गई रेसिपी एक-दूसरे को दिखाती हैं। इसके अलावा वह वीडियो कॉलिंग पर अपनी सारी सहेलियों से अपने दुख-दर्द बांट रहीं हैं। बल्कि अपने घर पर किए गए क्रिएटिव्ह वर्क और आइडिया को सहेलियों में शेयर कर खुद को बेहद खुश महसूस करने लगी है।

वहीं राजाजीपुरम की  रहने वाली शालिनी अरोरा ने बताया कि जब से वह अपनी सहेलियां साथ ऑनलाइन पार्टी करने लगी हैं। उन्हें तनाव से राहत मिली है। लॉकडाउन के समय वह  घर पर बेहद अच्छा महसूस कर रहीं हैं।

फेसबुक ने शुरू की नई पहल

इनदिनों घरों में कैद रहने वाले लोगों को राहत देने के लिए फेसबुक ने भी नोटिव एप लांच किया है। खुद मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर इस एप के फीचर्स के बारे में बताया है कि इसे डाउनलोड करने के बाद एक बार में आसानी से कई सारे लोग जुड़ सकते हैं, जोकि आपस में चैट के साथ घंटो एक-दूसरे से अपना दुख दर्द शेयर कर सकते है। फेसबुक की नई पहल लोगों को बेहद पंसद आ रही है और लॉकडाउन में लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहें हैं।

Related posts

लव जिहाद: क्रांति सेना का ‘फतवा’, हिंदू महिलाओं को मेंहदी न लगाएं मुस्लिम कलाकार

Shailendra Singh

यूपी राज्य कर्मचारियों को अतिरिक्त डीए के साथ बोनस मिलने की संभावना

Trinath Mishra

कमलनाथ ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

bharatkhabar