लाइफस्टाइल

इस होली रंगों की एलर्जी से बचना है तो ऐसे बनाए हर्बल रंग

holi 1 इस होली रंगों की एलर्जी से बचना है तो ऐसे बनाए हर्बल रंग

नई दिल्ली। होली अब बस आने ही वाली है और रंगो के इस त्योहार में लोग बिना अपनी स्किन का और बालों का ध्यान करें रंगों में रंगने को तैयार रहते है। लेकिन कुछ लोगों को इन रंगों से इतनी एलर्जी हो जाती है की वो इस रंगीन त्योहार का आनंद नहीं उठा पाते। लेकिन अगर आपको भी होली के रंगो से एलर्जी है और आप इस वजह से होली नहीं खेल पाते है तो आज हम आपको ऐसी चीजे बताने वाले है जिनसे आप घर पर ही रंग बना सकते है और बिना एलर्जी के इस होली को सेलिब्रेट कर सकते है।

holi2 इस होली रंगों की एलर्जी से बचना है तो ऐसे बनाए हर्बल रंग

 

इसके लिए आप कुछ चीजे जैसे- चुकंदर, मेहंदी और फूलों को अपने किचन में शामिल कर लें। इनसे रंग बनाने के लिए आप :

– रात में मेहंदी की पत्तियों को पानी में डाल कर छोड़ दें और सुबह आपको उस पानी में नारंगी रंग मिलेगा। इस पानी से आप होली खेल सकते है।

– रात में चुकंदर को काट कर इसके टुकड़ो को एक कप पानी में उबाल कर रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन होली का आंनद लीजिए।

– पीला रंग बनाने के लिए आप लाल रंग के फूलो का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन फूलों को पानी में भिगो कर रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन होली का लुफ्त उठाए।

– आप पालक के इस्तेमाल से भी रंग बना सकते है। इसके लिए आप एक रात के लिए पालक को पानी में छोड़ दें और अगले दिन आपको पानी हरे रंग का मिलेगा जिससे आप होली खेल सकते है।

-साथ ही अगर आपको नीला रंग बनाना है तो आप ब्लूबैरी का इस्तेमाल कर सकते है।

सूखे रंग बनाने के लिए आप चावल के आटे में फूड कलर को मिला सकते है और इनमें दो चम्मच पानी मिला कर इसकी पेस्ट बना सकते है।

Related posts

‘चायडिक्ट्स’ ने की नई शुरुआत, एक हफ्ते की कमाई का 25% अंशदान सेना के नाम

bharatkhabar

Ajwain Benefits: अगर करते हैं अजवाइन का इस्तेमाल, तो होंगे कई फायदे

Rahul

…कहीं आपका ब्वॉयफ्रेंड बच्चा तो नहीं !

bharatkhabar