मनोरंजन

करण सिंह ग्रोवर ले रहे मोटी फीस, ‘कसौटी जिंदगी की-2’ में काम करने पर रखी ये शर्त

karan singh grover tv actor करण सिंह ग्रोवर ले रहे मोटी फीस, ‘कसौटी जिंदगी की-2’ में काम करने पर रखी ये शर्त

मुंबई। टीवी धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की-2’ की में अभिनय करने के एवज में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर मोटी फीस वसूल रहे हैं। एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान के शो में करण सिंह ग्रोवर अपनी एंट्री को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर की फीस इतनी ज्यादा है कि वो फिलहाल टीवी के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। सीरियल में वो मिस्टर बजाज का फेमस रोल प्ले करने वाले हैं। खास बात ये भी है कि करण इस सीरियल से पूरे 6 साल बाद टीवी पर कमबैक रहे हैं। इसीलिए उन्होंने अपने कमबैक की मोटी रकम भी वसूल की है।
जी हां, रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं करण सिंह ग्रोवर को एकता कपूर ने इस रोल के लिए मोटी फीस दी है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक करण की एक महीने की फीस 75 लाख रुपए हैं। दरअसल इस शो के लिए एकता कपूर की पहली पसंद करण ही थे। लेकिन करण टीवी पर कमबैक के मूड में नहीं थे। ऐसे में उन्हें मनाने में एकता को काफी मेहनत करनी पड़ी। इसके पीछे की वजह करण सिंह ग्रोवर ये मानते हैं कि टीवी सीरियल में बहुत ज्यादा टाइम देना पड़ता है। इसी वजह से वो कमबैक के लिए तैयार नहीं थे। फिर करण ने जब मोटी फीस की डिमांड की तो एकता इसके लिए मान गईं। आखिरकार करण सीरियल का हिस्सा बन गए हैं। देखा जाए को करण एक दिन का लगभग 3 लाख रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।

Related posts

बिग बॉस-12 की ये है हाइएस्ट Paid जोड़ी, इस दिन शो होगा ऑन एयर

mohini kushwaha

नोरा फतेही ने शेयर की बिकीनी में तस्वीर, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ, वरुण धवन ने भी किया कॉमेंट

Rahul

…जब कंगना को पत्थरों के पीछे कपड़े बदलने पड़े

bharatkhabar