Breaking News featured धर्म

मलमास यानी अधिकमास में बन रहा ये शुभ योग, करें ये जरूरी काम

श्राद्ध पक्ष 17 सितंबर तक चलेंगे और इसके बाद अधिक मास की शुरुआत हो जाएगी। शुक्रवार 18 सितंबर से अधिक मास या मलमास की शुरुआत के बाद कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं कौन कौन से नक्षत्र बन रहे हैं इसके बारे में आज हम आपको यहां बताने वाले हैं।
  • अध्यात्म डेस्क || भारत खबर

श्राद्ध पक्ष 17 सितंबर तक चलेंगे और इसके बाद अधिक मास की शुरुआत हो जाएगी। शुक्रवार 18 सितंबर से अधिक मास या मलमास की शुरुआत के बाद कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं कौन कौन से नक्षत्र बन रहे हैं इसके बारे में आज हम आपको यहां बताने वाले हैं।

इस बार मलमास में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल नाम के शुभ योग में होगी। अधिक मास के दौरान सर्वार्थसिद्धि योग 9 दिन, द्विपुष्कर योग 2 दिन, अमृतसिद्धि योग 1 दिन और पुष्य नक्षत्र 1 दिन तक आ रहा है। 

सर्वार्थ सिद्धि योग

सबसे खास बात यह है कि इस बार अधिक मास में सर्वार्थ सिद्ध का योग 10 बार आएगा। सितंबर की तारीख 21 और 26 एवं अक्टूबर की तारीख 1, 2, 4, 6, 7, 9, और 11 अक्टूबर में यह योग रहेगा। धार्मिक मत के अनुसार इस योग में समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा रखने वाले व्यक्तियों को सफलता मिलती है। 

अमृत सिद्धि योग

यह योग 2 अक्टूबर 2020 को अमृत सिद्धि योग रहेगा। अमृतसिद्धि योग में किए गए कामों का शुभ फल दीर्घकालीन होता है। द्विपुष्कर योग- तारीख 19 एवं 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग रहेगा।​​​​​​​ इस योग में किए गए किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है, ऐसी मान्यता है। 

कहते हैं कि मलमास में सोने के आभूषण खरीदने से विशेष पुण्य होता है। मृदु मैत्र मुहूर्त 19, 22 सितंबर, 2, 3, 8 अक्टूबर को रहेगा, इस समय विवाह आदि करने और नए कपड़े तथा आभूषण रत्न खरीदने पर विशेष फल मिलता है। इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर को रवि पुष्य एवं सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसा दिन हैं जबकि कोई भी आवश्यक शुभ कार्य किया जा सकता है।

अधिक मास में विवाह तय करना, सगाई करना, कोई भूमि, मकान, भूमि, भवन खरीदने के लिए अनुबंध किया जा सकता है। खरीददारी के लिए लिए भी यह शुभ योग शुभ मुहूर्त देख कर खरीद सकते हैं।

 

 

Related posts

किसान जनसभा बलिया: काशी में राकेश टिकैत बोले- आंदोलन से ही निकलेगा हल

Shailendra Singh

यूएस करेगा कश्मीर मामले में मध्यस्थता, पाक के लिए उम्मीद से अधिक सहारा: महमूद कुरैशी

bharatkhabar

ड्रग्स के जाल में फंसा बाॅलीवुड, NCB ने छापेमारी कर एक्टर अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लिया

Trinath Mishra