Breaking News featured Uncategorized देश

तीसरा चरण: लोकसभा की 116 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लगी लम्बी कतारें

election mission2019 2 तीसरा चरण: लोकसभा की 116 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लगी लम्बी कतारें

नई दिल्ली। Loksabha Election के 3rd phase का मतदान मंगलवार को होगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सात चरण में हो रहे चुनाव में तीसरा चरण सबसे बड़ा है। इसमें 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान होगा। वास्तविक कार्यक्रम के मुताबिक 115 सीटों पर ही मतदान होना था पर त्रिपुरा की एक सीट का मतदान टाल दिया गया थे, उसे इस चरण में शामिल कर लिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

इसके साथ ही ओड़िशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 15 राज्यों के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा, जिसमें नौ सीटों पर सपा और एक सीट पर बसपा लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार और वरुण गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

लोकसभा चुनाव के इस चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की सभी 26, गोवा की दो, जम्मू कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र की 14, ओड़िशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, त्रिपुरा, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव की एक एक सीट शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के लिए एक हिस्से में मंगलवार को मतदान होगा। इस सीट का चुनाव तीन चरणों में होना है।

महाराष्ट्र में तीसरे चरण के चुनाव में 249 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में इनमें से सात सीटों भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई थीं जबकि मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गई थीं। बिहार में खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और झंझारपुर सीट के लिए मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ में सरगुजा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, विलासपुर, कोरबा और जंजगीर चंपा सीट के लिए मतदान होना है।

Related posts

Mumbai Blast Threat: मुंबई पुलिस को ट्विटर पर मिली बम ब्लास्ट की धमकी, जांच शुरू

Rahul

लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोरोना टीकाकरण कराने आए लोगों का किया उत्साहवर्धन

Shailendra Singh

नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई को किया गिरफ्तार

Trinath Mishra