featured लाइफस्टाइल

खाने में शामिल इन चीजों से बिगड़ सकती है आपकी इम्यूनिटी

खाने में शामिल है इन चीजों से बिगड़ सकती है आपकी इम्यूनिटी

लखनऊ: कोरोना के समय सबसे ज्यादा चिंता अच्छी इम्यूनिटी की रहती है। ऐसे में इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। आने वाले समय में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सही मात्रा में सभी पोषक तत्व शरीर के अंदर जाना बहुत महत्वपूर्ण है।

यह खाने से बिगड़ सकती है सेहत

वैसे तो खानपान पर लगाम लगाना सभी के लिए आवश्यक होता है, लेकिन कोरोना के दौर में मजबूत इम्यूनिटी रखना सबसे जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ हमारी इम्यूनिटी के लिए सही नहीं है, इनका सेवन करने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे हम कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

चाय कॉफी सबसे हानिकारक

चाय भी एक तरीके का नशा है, कुछ लोग बिना चाय के सुबह की ताजगी तक नहीं महसूस करते। ऐसे सभी लोग जिन्हें दिन में कई बार चाय या कॉफी पीने की आदत है, उनके लिए यह खबर परेशान करने वाली है। ज्यादा चाय कॉफी पीने से शरीर पर इसका दुष्प्रभाव होता है। इनमें पाया जाने वाला कैफ़ीन, इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसीलिए ज्यादा चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।

yogi 31 खाने में शामिल इन चीजों से बिगड़ सकती है आपकी इम्यूनिटी

ज्यादा नमक और चीनी का सेवन खतरनाक

कुछ लोगों को खाने में ऊपर से नमक लेने की आवश्यकता हमेशा पड़ती है। वहीं मीठे के शौकीन लोग दिन में कई बार भारी मात्रा में मिठाई का सेवन कर लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों पदार्थों का सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। शरीर में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे लिए हानिकारक होते हैं।

अधिक नमक का सेवन करने से शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने वाली क्षमता कम हो जाती है। वहीं ज्यादा चीनी खाने से भी सेहत पर बुरा असर होता है। एक अध्ययन के अनुसार दिन में कम से कम नमक और चीनी का सेवन करना चाहिए।

डिब्बा पैक खाना खाने से बचें

बाहर मिलने वाली कई चीजें जो डिब्बे के अंदर बंद होती हैं, इन दिनों उनका सेवन करने से बचना चाहिए। बाजार ना खुलने के कारण तली-भुनी चीजें उपलब्ध नहीं होती। पैकेट खरीद कर लोग इनका सेवन करते हैं। डिब्बे में मिलने वाला एनर्जी ड्रिंक भी उपयुक्त नहीं है। इसके स्थान पर घर में ही बनाए गए जूस या ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।

अच्छी सेहत इन दिनों किसी वरदान से कम नहीं है, अगर आप अस्पताल के चक्कर नहीं लगा रहे हैं तो आप बहुत खुशनसीब हैं। इस दौर में अपनी इम्यूनिटी की रक्षा किसी संपत्ति के जैसे करनी आवश्यक है। इसीलिए खानपान पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है।

Related posts

यूपी के 56 हजार गांवों में स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात करेगी भाजपा

Shailendra Singh

डरे चीन ने भारत से अपने लोगों को निकालने के किया फैसला, भारत में नहीं रहेगा कोई भी चीनी ?

Mamta Gautam

26 अक्टूबर का पंचांग : हनुमान जी की पूजा का बन रहा है विशेष योग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar